उत्तराखंड…घर लौट रहे BSF जवान की संदिग्ध मौत –काठगोदाम स्टेशन पर अचेत मिले, जहरखुरानी कर लूट की आशंका

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। जैसलमेर से छुट्टी लेकर अपने घर रुड़की लौट रहे बीएसएफ के एक जवान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जवान काठगोदाम रेलवे स्टेशन पर अचेत अवस्था में मिला। उसे तत्काल सुशीला तिवारी चिकित्सालय (एसटीएच) ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जांच में जहरखुरानी कर लूटपाट किए जाने की आशंका जताई जा रही है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  22 नवंबर को देहरादून में ऐक्टू का विशाल प्रदर्शन -आशा वर्कर्स की भागीदारी का ऐलान

पुलिस के अनुसार हरिद्वार जिले के रुड़की स्थित झंडेरा निवासी 53 वर्षीय सत्यपाल सिंह पुत्र नेतराम बीएसएफ की 20वीं बटालियन में जैसलमेर में तैनात थे। रविवार को वह छुट्टी लेकर घर के लिए रवाना हुए थे। जोधपुर से ट्रेन में सवार होने के बाद उन्होंने अपने बेटे से फोन पर बात कर घर लौटने की जानकारी दी थी, लेकिन इसके बाद परिवार का उनसे संपर्क नहीं हो सका।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  किसान दिवस पर आधुनिक कृषि तकनीकों और नैनो उर्वरकों की दी जानकारी

सोमवार देर शाम काठगोदाम रेलवे स्टेशन पर जीआरपी कर्मियों को सत्यपाल सिंह अचेत अवस्था में मिले। उन्हें तत्काल एसटीएच पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

मेडिकल चौकी प्रभारी मनमोहन सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आशंका है कि यात्रा के दौरान अज्ञात जहरखुरानों ने उन्हें नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर दिया। होश खोने के बाद उनका मोबाइल फोन, पर्स, जरूरी दस्तावेज और अन्य सामान गायब मिला।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  प्रदेश में साइकिल ट्रैक निर्माण की पहल का यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ने किया स्वागत

पुलिस जहरखुरानी, लूट और अन्य सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119