पॉक्सो एक्ट का आरोपी गिरफ्तार, बालिका बरामद
नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर भगाने और दुष्कर्म के आरोपी को देघाट पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बुधवार 24 अप्रैल को देघाट निवासी एक व्यक्ति द्वारा अपनी नाबालिग पुत्री को भगाकर ले जाने के सम्बन्ध में दी देघाट थाने में तहरीर दी। तहरीर के आधार पर थाना देघाट में एफआईआर पंजीकृत की गई। एसएसपी अल्मोड़ा देवेन्द्र पींचा ने मामले का तत्काल संज्ञान लेकर थानाध्यक्ष देघाट को तत्काल टीम गठित कर नाबालिग बालिका को सकुशल बरामद करने व आरोपी युवक को शीघ्र गिरफ्तार करने का निर्देश दिया।
थानाध्यक्ष देघाट राहुल राठी द्वारा पुलिस टीम का गठन कर तत्काल नाबालिग बालिका व आरोपी युवक की गिरफ्तारी के लिए खोजबीन शुरू की गई। गठित टीम द्वारा सुरागरसी-पतारसी व जानकारी जुटाकर बुधवार को मोहान बैरियर के पास से नाबालिग बालिका को आरोपी युवक सूरज सिंह मनराल (22 वर्ष) पुत्र मदन सिंह मनराल निवासी ग्राम उदयपुर, देघाट जनपद अल्मोड़ा के कब्जे से बरामद किया गया और आरोपी युवक को गिरफ्तार किया गया। नाबालिग से पूछताछ के बाद पंजीकृत अभियोग में धारा 366/376 आईपीसी व 5/6 पॉक्सो एक्ट की बढ़ोतरी कर आवश्यक कार्यवाही की गई। यहाँ पुलिस टीम में एएसआई गंगा प्रसाद, महिला कांस्टेबल किरन रानी, कांस्टेबल जीवन सिंह राणा शामिल रहे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com
Uk…मोतीनगर में एक और दुर्घटना, तिराहे का कट फिर बना हादसे का स्पॉट —तेज टक्कर से डिवाइडर पर चढ़ी कार, दो वाहन क्षतिग्रस्त
उत्तराखंड : गिरिजाशंकर जोशी की स्मृति में हल्द्वानी मीडिया सेंटर के नामकरण की मांग
उत्तराखंड : विवाद के बाद कमरे में गई विवाहिता -पंखे से लटका मिला शव
UK..सोशल मीडिया पर महिला को बदनाम करने की कोशिश -फर्जी ID चलाने वाला गिरफ्तार