अज्ञात कारणों के चलते ट्रेन के आगे कूदकर व्यक्ति ने की आत्महत्या
काशीपुर। अज्ञात कारणों के चलते अधेड़ ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के परिजनों को सौंप दिया। मूल रूप से भारथल मधापुर, संभल निवासी 57 वर्षीय मोहन सिंह पुत्र रामलाल मोहल्ला कविनगर में रहते थे। जो काफी दिनों से डिप्रेशन में थे। मंगलवार की सुबह वह घर से टहलने की बात कहकर दढियाल रोड़ पर स्थित रेलवे क्रासिंग के पास पहुंचे। करीब 10.30 बजे वह मुरादाबाद से आ रही ट्रेन के आगे कूद गए। घटना के बाद ट्रेन भी मौके पर रूक गई।
साथ ही मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। घटना की सूचना पर जीआरपी और रेलवे सुरक्षा बल भी मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पुत्र गौरव ने बताया की वह पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। इसको लेकर वह काफी परेशान रहते थे। जीआरपी चौकी प्रभारी सरोज कंबोज ने बताया की शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। बताया कि मोहन सिंह का एक पुत्र है जो विवाहित है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उतरराखंड…झूठे आश्वासन और खोखले वादे, हकीकत कुछ और ही
बहुभाषी एआई से बदलेगा सरकारी कामकाज का तरीका -अपनी भाषा में मिलेंगी सेवाएं