कैसिनो से लौटते समय हादसा : भाजपा नेता के बेटे की कार से कुचलकर व्यक्ति की मौत -नेपाल पुलिस ने किया गिरफ्तार
महेन्द्रनगर (नेपाल)। शराब के नशे में कैसिनो से लौट रहे उत्तराखंड के एक भाजपा नेता के पुत्र की कार से कुचलकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना के बाद नेपाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार उधमसिंह नगर जिले के रुद्रपुर के वरिष्ठ भाजपा नेता और दो बार मंडल अध्यक्ष रह चुके के.के. दास (पूर्व मंडी समिति अध्यक्ष) का पुत्र राकेश दास अपने दोस्तों के साथ कुछ दिन पहले कार से नेपाल के महेन्द्रनगर स्थित कैसिनो गया था। नेपाली सूत्रों के मुताबिक कैसिनो में जुआ खेलने के साथ ही राकेश दास ने जमकर शराब का सेवन किया।
बताया जा रहा है कि देर रात कैसिनो से लौटते समय पूर्व-पश्चिम राजमार्ग पर कंचनपुर इलाके में उनकी कार ने सड़क किनारे जा रहे भीमदत्त नामक व्यक्ति को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में भीमदत्त गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत महाकाली अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
घटना के बाद कंचनपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी राकेश दास को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल वह नेपाल पुलिस की हिरासत में है और मामले में कानूनी कार्रवाई जारी है।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक मृतक के परिवार और आरोपी पक्ष के बीच आर्थिक मुआवजे को लेकर समझौते की चर्चा भी सामने आ रही है। हालांकि, नेपाल के कानून के तहत मामले की कानूनी प्रक्रिया अभी जारी है।
इस घटना के बाद एक बार फिर उत्तराखंड के युवाओं में नेपाल के कैसिनो और नशे के बढ़ते चलन को लेकर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोग इस तरह के मामलों पर सख्ती से रोक लगाने की मांग कर रहे हैं।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



UK-दलित दंपति का प्लॉट कब्जाने और मारपीट का आरोप -बिल्डर समेत चार पर मुकदमा
शासन-प्रशासन की अनदेखी से हुआ हादसा -तीन साल से की जा रही थी सड़क सुरक्षा की मांग