मनोज तिवारी ने बाजार में किया जनसम्पर्क,लोगों का मिला अपार समर्थन-
शिवेंद्र गोस्वामी
अल्मोड़ा-अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांंग्रेस के अल्मोड़ा विधानसभा प्रत्याशी मनोज तिवारी ने आज अल्मोड़ा बाजार में लोगों से जनसंपर्क किया।इस दौरान बाजार में अलग अलग जगह पर लोगों ने फूलमालाओं से उनका भव्य स्वागत किया।चुनाव कार्यालय से प्रातः 11 बजे जनसम्पर्क पर निकले कांंग्रेस प्रत्याशी मनोज तिवारी ने जैसे ही मिलन चौक से भीतर प्रवेश किया सैकड़ों की संख्या में लोगों का हुजूम उनके साथ हो चला और माहोल मनोज तिवारी जिन्दाबाद के नारों से गूंज उठा।बाजार में जगह जगह जनता एवं व्यापारियों ने फूल मालाओं से मनोज तिवारी का भव्य स्वागत किया।
मनोज तिवारी ने लोगों का अभिवादन करते हुए सभी से कांंग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की।इस दौरान बाजार में उन्हें लोगों का भारी समर्थन देखने को मिला।जनसम्पर्क में विधायक प्रत्माशी मनोज तिवारी के साथ नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी,नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला,महिला जिलाध्यक्ष लता तिवारी,ए के सिकन्दर पवार,सभाषद हेम तिवारी,सभाषद सचिन आर्या,पारितोष जोशी,पंकज काण्डपाल,प्रीति बिष्ट,राधा बिष्ट,प्रताप सत्याल,दीप सिंह डांगी,नूर अकरम खान,दीपेश जोशी,प्रत्येश पाण्डे,वैभव पाण्डे,राजेन्द्र बिष्ट,भूपेन्द्र भोज सहित कांंग्रेस के सभी वरिष्ठ कार्यकर्ता, पदाधिकारी शामिल रहे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…बच्चों की अश्लील सामग्री शेयर की तो होगी सख्त कार्रवाई -बागेश्वर पुलिस ने दर्ज किए 7 मुकदमे