विवाहित पुत्री मायके से गायब, गुमशुदगी दर्ज

खबर शेयर करें 👉

खटीमा। राजीवनगर निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को सौंपी तहरीर में कहा है कि उसकी विवाहित पुत्री बिना बताए घर से कहीं चली गई है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-बारात आने से एक दिन पहले दुल्हन ने खाया जहरीला पदार्थ -दूल्हे पक्ष ने तोड़ा रिश्ता

झनकईया थाने में सौंपी तहरीर में कहा है कि उसकी 23 वर्षीय विवाहित पुत्री 23 अप्रैल को अपनी ससुराल से राजीवनगर अपने मायके आ गई थी। यह भी कहा है कि 13 जून को दोपहर में वह घर से बिना बताए कहीं चली गई है। जिसकी रिश्तेदारी में खोजबीन की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-गोरापड़ाव फ्लाईओवर सड़क हादसे में तीसरे किशोर की भी मौत -घायल युवती का उपचार जारी

पीड़ित ने पुत्री की गुमशुदगी दर्ज कर उसका पता लगाने की गुहार की है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। पीड़ित पिता ने बताया कि वह अपने साथ सोने चांदी के जेवर भी साथ ले गई है। यह भी बताया कि उसके ससुराल वाले बकरीद के बाद उसे लेने आने वाले थे।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119