सहेली से मिलने का बहाना कर विवाहिता प्रेमी संग होटल में पकड़ी गई, पति ने किया हंगामा
सहेली से मिलने का बहाना बनाकर घर से निकली एक विवाहिता प्रेमी के साथ रुड़की के एक होटल में रंगे हाथों पकड़ी गई। देर रात तक पत्नी के घर न लौटने पर चिंतित पति जब उसकी तलाश में रुड़की पहुंचा, तो पत्नी को प्रेमी संग होटल के कमरे में देख हंगामा खड़ा कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया।
जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के छुटमलपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता पति से यह कहकर घर से निकली थी कि वह रुड़की में अपनी सहेली से मिलने जा रही है और शाम तक लौट आएगी। लेकिन देर रात तक जब वह घर नहीं लौटी और मोबाइल भी बंद कर दिया, तो पति को शक हुआ।
पत्नी की तलाश में पति रुड़की पहुंचा, जहां उसे सूचना मिली कि पत्नी रोडवेज बस अड्डे के पास स्थित एक होटल में ठहरी है। जब वह होटल पहुंचा तो देखा कि पत्नी प्रेमी के साथ कमरे में है। उसने मौके पर ही हंगामा कर दिया।
सूचना पर सिविल लाइंस कोतवाली की चेतक पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को थाने ले आई। कोतवाली में पुलिस ने दोनों को समझाने का प्रयास किया। वहीं देर रात विवाहिता के परिजन भी कोतवाली पहुंच गए।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



डॉ. ढाल सिंह बिसेन होंगे उत्तराखंड के नए राज्यपाल, राष्ट्रपति ने की नियुक्ति
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘थिंक बियॉन्ड होटल्स’ पर अतिथि व्याख्यान -छात्रों को बताए सरकारी नौकरी और स्वरोजगार के अवसर
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में पहली बार आयोजित हुआ ‘नाट्यकम-2026 -मंच पर जीवंत हुई भारतीय ज्ञान परंपरा