शहीद मेजर कमलेश पांडे पॉलीटेक्निक कालेज भवन स्वीकृति के आठ साल बाद भी नहीं बना : नेगी
शिवेंद्र गोस्वामी
अल्मोड़ा। शहीद मेजर कमलेश पांडे राजकीय पॉलीटेक्निक बिना भवन बाड़ेछीना आवसीय भवन में संचालित है। सन 2014 में तत्कालीन सरकार ने भैंसियाछाना विकास खंड के बाड़ेछीना में शहीद मेजर कमलेश पांडे राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज की स्थापना हुई। रीठागाड क्षेत्र में पॉलीटेक्निक कालेज खुलने से लोगों में अपार खुशी की लहर देखी गई। लेकिन आठ सालों से यह पॉलीटेक्निक कालेज राजकीय इंटर कालेज बाडे़छीना के आवासीय भवन में संचालित हो रहा है। बिना भवन व बिना छात्रावास के भी इस कालेज में 130 बच्चे शिक्षा अर्जित कर रहे हैं।

रीठागाड़ी दगड़ियों संघर्ष समिति ने लंबे समय से इस पॉलीटेक्निक कालेज के भवन व बच्चों के लिए खेलकूद प्रतियोगिता के लिए व छात्रावास की मांग गई है। दूरदराज के बच्चों को छात्रावास न होने के कारण बाडे़छीना मार्केट या उसके आसवास किराए पर रहना पड़ रहा है। रीठागाड़ी दगड़ियों संघर्ष समिति के अध्यक्ष प्रताप सिंह नेगी ने बताया कि बाड़ेछीना पेट्रोल पंप के समीप शासन-प्रशासन ने इस कालेज के लिए भूमि चयनित की है। बजट न मिलने के कारण अभी तक शहीद मेजर कमलेश पांडे राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज का भवन निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ है। तल्ली रीठागाड़ क्षेत्र से अल्मोड़ा की दूरी 70 किलोमीटर है। तल्ली रीठागाड़ से अल्मोड़ा पॉलीटेक्निक कालेज आने-जाने व रहने की सुविधा के अभाव के कारण बहुत से गरीब परिवार के बच्चों को पॉलीटेक्निक कालेज की पढ़ाई से बंचित रहना पड़ता है। रीठागाड़ी दगड़ियों संघर्ष समिति के सदस्यों ने व भैंसियाछाना विकास खंड के शिष्टमंडल ने फिर इस पॉलिटेक्निक कालेज भवन निर्माण कार्य के लिए बजट देने व जल्द से जल्द निर्माण कार्य शरू करने की मांग की है।
इस दौरान समिति अध्यक्ष प्रताप सिंह नेगी, ग्राम प्रधान संगठन उपाध्यक्ष दीवान सिंह मेहता, भूतपूर्व प्रमुख हरीश बनौला, मनोज पंत, ग्राम प्रधान दीवान सिंह बिष्ट, ग्राम प्रधान महेश बोरा, ग्राम प्रधान सुनीता बिष्ट, समिति सचिव नन्दन राना, मनोज सिंह जडौत, हिमांशु बनौला, ग्राम प्रधान संगठन महिला उपाध्यक्ष गीता चम्याल, हेमा भट्ट, महिला संगठन अध्यक्ष, दीवान सिंह बानी आदि शामिल थे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



भीमताल में सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते चार आरोपी गिरफ्तार -3300 रुपये बरामद
ग्राफिक एरा भीमताल में ‘प्रयुक्ति 2.0’ का समापन -देशभर से पहुंचे 1000 से अधिक प्रतिभागी
UKnews-अज्ञात वाहन की टक्कर से मामा-भांजे की मौत -परिवार में मचा कोहराम
UKnews-गोरापड़ाव फ्लाईओवर सड़क हादसे में तीसरे किशोर की भी मौत -घायल युवती का उपचार जारी
दीपावली से पहले छह दुग्ध समितियों को 32 लाख रुपये का बोनस वितरित