गंगोलीहाट में 20 मार्च से शुरू होगा सामूहिक वैदिक यज्ञ -30 को पूर्णाहुति

खबर शेयर करें 👉

पिथौरागढ़। जनपद के गंगोलीहाट क्षेत्र अंतर्गत फुटसिल गांव के छुरमल मंदिर में 20 मार्च (शुक्रवार) से सामूहिक वैदिक यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। यह पावन अनुष्ठान 30 मार्च तक चलेगा, जिसमें पूर्णाहुति के साथ समापन होगा।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...नशा मुक्ति केंद्र ले जाने पहुंची टीम पर कृपाण से हमला -एक की मौत, आरोपी गिरफ्तार


फुटसिल निवासी गिरीश चन्द्र धरियाल ने जानकारी देते हुए बताया कि इस यज्ञ की शुरुआत गांव के प्रवासी, जो हल्द्वानी में निवासरत हैं, उनके सहयोग से की गई है। आयोजन में प्रयाग दत्त भट्ट अध्यक्ष, कमल भट्ट कोषाध्यक्ष तथा देवेंद्र भट्ट व्यवस्थापक की भूमिका में हैं।
इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाने के लिए समस्त ग्रामवासी तन, मन और धन से सहयोग कर रहे हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...एलपीजी गैस रिसाव से रेस्टोरेंट में भीषण आग --लाखों का सामान जलकर राख, बड़ा हादसा टला

कार्यक्रम के मुख्य संयोजकों में देवेंद्र भट्ट, कमल भट्ट, पूरन भट्ट, प्रयाग भट्ट, षष्टीवल्लभ भट्ट, देवीदत्त भट्ट, जनक भट्ट, बबलू भट्ट, संतोष भट्ट और गिरीश चन्द्र धरियाल सहित अनेक ग्रामीण सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं।
यज्ञ में गांव के प्रवासी भी उत्साहपूर्वक भागीदारी कर रहे हैं, जिससे पूरे क्षेत्र में धार्मिक वातावरण बना हुआ है।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...तेज रफ्तार स्कूल बस ने ली ग्रामीण की जान --=रामनगर में दर्दनाक हादसे के बाद परिजनों ने उठाए सवाल
Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119