कल 18 मार्च को मनाया जाएगा पहाड़ी आर्मी का स्थापना दिवस
हल्द्वानी। पहाड़ी आर्मी उत्तराखंड संगठन का चौथा स्थापना दिवस इस वर्ष पहाड़ी स्वाभिमान दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इस अवसर पर पहाड़ी परंपरा, लोक भाषा, लोक संस्कृति और लोक देवताओं के संरक्षण को लेकर आगामी रणनीति पर विचार-विमर्श किया जाएगा।
कार्यक्रम की जानकारी देते हुए जिला अध्यक्ष राजेंद्र कांडपाल ने बताया कि पहाड़ी आर्मी लगातार पर्वतीय अस्मिता, संस्कृति और संसाधनों को बचाने के लिए संघर्षरत है। संगठन ने बीते वर्षों में विभिन्न आंदोलनों में सक्रिय भागीदारी कर अपने उद्देश्यों की दिशा में कार्य किया है। इसी क्रम में स्थापना दिवस को इस बार भव्य रूप से मनाने का निर्णय लिया गया है, जिसमें सैकड़ों लोग प्रतिभाग करेंगे।
कार्यक्रम में पारंपरिक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां जैसे झोड़ा-चांचरी के साथ-साथ पहाड़ी व्यंजनों का भी आनंद लिया जाएगा। साथ ही, पहाड़ी आर्मी के संस्थापक अध्यक्ष हरीश रावत के जन्मदिवस को भी पहाड़ी स्वाभिमान दिवस के रूप में मनाया जाएगा।
यह कार्यक्रम 18 मार्च को दोपहर 3:00 बजे रुद्राक्ष बैंक्विट हॉल, नवाबी रोड, हल्द्वानी में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले समाजसेवियों को सम्मानित भी किया जाएगा।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…पंखे में उतरे करंट से आठवीं के छात्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम
उत्तराखंड…तेज रफ्तार स्कूल बस ने ली ग्रामीण की जान –=रामनगर में दर्दनाक हादसे के बाद परिजनों ने उठाए सवाल