प्रेम प्रसंग के चलते युवक ने जंगल में फांसी लगाकर की आत्महत्या
रामनगर। क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां एक युवक ने जंगल में पेड़ से लटककर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार, बिन्दर सिंह (22) पुत्र रमेश सिंह निवासी भोगपुर डाम, जसपुर, जिला ऊधमसिंह नगर सोमवार दोपहर से लापता था। काफी खोजबीन के बाद उसका शव तुमड़िया डैम के जंगल में पेड़ से लटका मिला। युवक ने गले में रस्सी डालकर आत्महत्या कर ली थी।
प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि मृतक एक युवती से प्रेम करता था, लेकिन युवती का रिश्ता कहीं और तय हो जाने से वह काफी परेशान और गमगीन चल रहा था। इसी बात से आहत होकर उसने यह कदम उठा लिया।
कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक दीपक बिष्ट ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। बताया जा रहा है कि मृतक मजदूरी का कार्य करता था।
पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com


उत्तराखंड में गुटखा-पान मसाला पर एक साल की रोक, निर्माण से बिक्री तक प्रतिबंध
दिपावली के बाद लागू होगा UPI पेमेंट पर MDR चार्ज -NPCI ने टाला फैसला
बिग ब्रेकिंग-ज्योलीकोट के पास पटाखों से भरे ट्रक में लगी आग -सड़क पर होने लगे धमाके, चालक ने कूदकर बचाई जान
UK-उत्तराखंड के 25 सरकारी कॉलेजों में जल्द शुरू होंगे छात्रावास, दूरदराज की छात्राओं को मिलेगी राहत
UKnews-सोशल मीडिया पर किशोरियों को फंसा रहे साइबर ठग -एआई से अश्लील तस्वीरें बनाकर ब्लैकमेलिंग