खाई में गिरी मैक्स कार: दो की मौत -दो मासूम समेत चार गंभीर घायल

खबर शेयर करें 👉

नैनीताल। धारी ब्लॉक के ग्राम सभा दुदली के पास सोमवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। अम्दौ-दुदुली मार्ग से हल्द्वानी जा रही मैक्स कार (यूके 04 टी-1446) अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो बच्चों सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...अल्मोड़ा पुलिस में बड़ा फेरबदल -निरीक्षक और उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदले


हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों ने तत्काल रेस्क्यू अभियान चलाकर खाई में गिरे सभी लोगों को बाहर निकाला। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हल्द्वानी स्थित सुशीला तिवारी अस्पताल भेजा गया है।


मृतकों की पहचान दुदली निवासी लता देवी (40) पत्नी दिनेश चंद्र शर्मा और हरीश चंद्र बेलवाल (35) पुत्र भैरव दत्त बेलवाल के रूप में हुई है। वहीं घायलों में दिनेश चंद्र (48), चालक कमल शर्मा (23), नेहा बेलवाल (17) और सुभाष बेलवाल (13) शामिल हैं। नेहा और सुभाष, मृतक हरीश बेलवाल के बच्चे हैं, जो अपने पिता के साथ हल्द्वानी जा रहे थे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...तेज रफ्तार स्कूल बस ने ली ग्रामीण की जान --=रामनगर में दर्दनाक हादसे के बाद परिजनों ने उठाए सवाल


घटना की जानकारी मिलते ही जिला पंचायत सदस्य प्रकाश चंद्र ने कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा को अवगत कराया। मंत्री ने तत्काल जिलाधिकारी, पुलिस प्रशासन और सीएमओ से बातचीत कर राहत व बचाव कार्य तेज करने के निर्देश दिए। साथ ही मृतकों का पोस्टमार्टम पदमपुरी अस्पताल में कराने और परिजनों को मुआवजा देने के निर्देश भी जारी किए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...होम स्टे में प्रेम-प्रसंग का दर्दनाक अंत --विवाहिता की संदिग्ध मौत, प्रेमी पर हत्या का मुकदमा


मंत्री कैड़ा ने सुशीला तिवारी अस्पताल से संपर्क कर घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए और घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119