ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी, भीमताल में आरडब्ल्यूडी अभियंताओं के दस दिवसीय प्रशिक्षण का समापन

खबर शेयर करें 👉

भीमताल। ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी, भीमताल परिसर में ग्रामीण कार्य विभाग (आरडब्ल्यूडी), उत्तराखंड सरकार के 34 अभियंताओं के लिए आयोजित दस दिवसीय एकीकृत कार्यशाला-सह-हैंड्स ऑन प्रशिक्षण कार्यक्रम का शनिवार को औपचारिक वैलेडिक्टरी समारोह के साथ समापन हो गया। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण अवसंरचना विकास से जुड़े फील्ड अभियंताओं की व्यावहारिक दक्षता, तकनीकी समझ और डिजिटल क्षमता को मजबूत करना रहा।


दस दिनों तक चले इस विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रतिभागियों को आधुनिक इंजीनियरिंग टूल्स एवं नवीन तकनीकों का व्यावहारिक ज्ञान प्रदान किया गया। प्रशिक्षण के दौरान ऑटोकैड के माध्यम से ड्राइंग एवं डिज़ाइन, भवन नियोजन, सर्वेक्षण उपकरणों के उपयोग, टोटल स्टेशन और थियोडोलाइट के संचालन पर विस्तृत सत्र आयोजित किए गए। इसके साथ ही जीपीएस, जीआईएस और रिमोट सेंसिंग जैसी आधुनिक तकनीकों के उपयोग से ग्रामीण परियोजनाओं की सटीक योजना और निगरानी पर भी प्रशिक्षण दिया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uk-रानीखेत में 300 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन -एक की मौत, दो घायल


इसके अतिरिक्त परियोजना प्रबंधन की उन्नत तकनीकों, जैसे सीपीएम (क्रिटिकल पाथ मेथड) और पर्ट (प्रोग्राम इवैल्यूएशन एंड रिव्यू टेक्निक) के माध्यम से कार्यों की समयबद्ध योजना, गुणवत्ता आश्वासन के मानकों तथा डिजिटल टूल्स के जरिए परियोजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर भी अभियंताओं को प्रशिक्षित किया गया।


समापन समारोह के दौरान भीमताल परिसर के निदेशक ने सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए। उन्होंने अपने संबोधन में अभियंताओं की सक्रिय सहभागिता और समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि वर्तमान समय में इंजीनियरिंग के क्षेत्र में तेजी से हो रहे तकनीकी बदलावों के साथ निरंतर कौशल उन्नयन अत्यंत आवश्यक हो गया है। उन्होंने अभियंताओं से प्रशिक्षण के दौरान अर्जित ज्ञान और तकनीकों को फील्ड में लागू कर ग्रामीण विकास कार्यों को अधिक प्रभावी बनाने का आह्वान किया। साथ ही विश्वविद्यालय द्वारा भविष्य में भी सरकारी विभागों के लिए क्षमता निर्माण, तकनीकी प्रशिक्षण और अनुसंधान सहयोग जारी रखने का आश्वासन दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘थिंक बियॉन्ड होटल्स’ पर अतिथि व्याख्यान -छात्रों को बताए सरकारी नौकरी और स्वरोजगार के अवसर


प्रशिक्षण में शामिल अभियंताओं ने विश्वविद्यालय के फैकल्टी सदस्यों और विशेषज्ञों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जटिल तकनीकी विषयों को व्यावहारिक तरीके से सरल और उपयोगी रूप में प्रस्तुत किया गया, जिससे उन्हें अपने कार्यक्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने में मदद मिलेगी। उन्होंने इस उन्नत शैक्षणिक वातावरण में प्रशिक्षण प्राप्त करने के अवसर को अत्यंत उपयोगी बताया और कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए ग्रामीण कार्य विभाग तथा ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी प्रशासन का धन्यवाद ज्ञापित किया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड चुनाव 2027: भाजपा ने ‘विस्तारक’ योजना के लिए संयोजकों की सूची की जारी -70 कार्यकर्ताओं को मिलेगी जिम्मेदारी


कार्यक्रम का समापन इस विश्वास के साथ हुआ कि इस प्रकार के हैंड्स-ऑन एवं डिजिटल आधारित प्रशिक्षण से उत्तराखंड में ग्रामीण अवसंरचना परियोजनाओं की योजना, क्रियान्वयन और गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार होगा तथा जमीनी स्तर पर सतत और प्रभावी विकास को नई दिशा मिलेगी।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119