प्रेम प्रसंग के चलते नाबालिग ने उठाया आत्मघाती कदम -हाथ के नस काटने के बाद फंदे में झूला
दिनेशपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत नाबालिग के आत्महत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। मामला बसंतीपुर गांव का है जहां एक नाबालिग लड़के ने प्रेम प्रसंग के चलते पहले अपना हाथ का नस काट ली और फिर फांसी लगाकर की आत्महत्या कर ली। 17 वर्षीय मृतक विक्की दास अपने परिवार का इकलौता पुत्र था। बताया गया कि पड़ोस के गांव के एक लड़की के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी बात को लेकर गांव के प्रमुख लोगों के द्वारा कुछ दिन पहले पंचायत भी की गई थी।
जिसमें दोनों नाबालिगों का बालिक होने तक शादी कराए जाने की सहमति बनी। कल किसी बात को लेकर मृतक विक्की दास परेशान था। मृतक विक्की दास ने अपनी जान देने के लिए पहले अपनी हाथ का नस काटी पर वह उसमें कामयाब नहीं हुआ। फिर अपने कच्चे मकान में लगी लकड़ी की बल्ली में अंगूछा का फंदा बनाकर फांसी में झूल गया। सुबह जब परिजनों ने उठाने की कोशिश की तो देखा कि फंदे मैं लटका हुआ है। परिजनों ने नाबालिक का शव फंदे से उतारा। सूचना पर पहुंची दिनेशपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



UKnews-गोरापड़ाव फ्लाईओवर कार हादसा अपडेट : दो युवकों की मौत, एक युवक और युवती घायल -चारों हल्द्वानी निवासी
बेस अस्पताल की बदहाली पर सांसद अजय भट्ट का पारा चढ़ा -अव्यवस्थाओं पर अधिकारियों को लगाई फटकार
बिचखाली की रामलीला में दशरथ पुत्र वियोग और केवट भक्ति के प्रसंगों ने किया भावुक
UKnews-भीमताल-चाफी-धानाचूली मोटर मार्ग पर दो नवंबर तक यातायात रहेगा बंद
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में यूपीसीएल अधिकारियों का दो दिवसीय एआई प्रशिक्षण संपन्न