चलती ट्रेन से आरपीएफ के दो सिपाहियों को फेंकने वाला बदमाश मुठभेड़ में ढेर

खबर शेयर करें 👉


यूपी-एसटीएफ की नोएडा यूनिट और गाजीपुर पुलिस ने बीती रात आरपीएफ के दो सिपाहियों की हत्या में वांछित बदमाश को मुठभेड़ में ढेर कर दिया है। आरोपी पर एक लाख रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था।
मारा गया बदमाश, कुख्यात शराब तस्कर गैंग का सदस्य था। उसने अपने साथियों के साथ मिलकर बाड़मेर-गुवाहाटी एक्सप्रेस ट्रेन में 19 अगस्त की रात में आरपीएफ के दो सिपाहियों जावेद ख़ान और प्रमोद कुमार को चलती ट्रेन से नीचे फेंक दिया था। इस घटना में उनकी मौत हो गई थी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uttarakhand-दुःखद : 8 दिसंबर को बजनी थीं शहनाइयां, उससे पहले उठी जवान की अर्थी -सड़क हादसे ने छीन ली महिमन की जिंदगी


पुलिस ने बताया कि 23 सितंबर को गाजीपुर में दिलदारनगर थाना क्षेत्र में सोमवार की रात यूपी-एसटीएफ की नोएडा यूनिट और जिला पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में मारा गया है। वह आरपीएफ के दो सिपाहियों की हत्या में वांछित था।


मुठभेड़ में बदमाश गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसे इलाज के लिए तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसटीएफ टीम ने बताया है कि बदमाश की पहचान मोहम्मद ज़ाहिद उर्फ सोनू के रूप में हुई है। वह बिहार के पटना के फुलवारी शरीफ क्षेत्र का निवासी है। सोनू पर एक लाख का इनाम भी घोषित था। बदमाश के ऊपर अपहरण, मारपीट और शराब तस्करी के कई केस दर्ज हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-बिना OTP खाते से उड़ाए 2.38 लाख रुपये -साइबर ठगों ने बैंक सुरक्षा पर उठाए सवाल


गौरतलब है कि 19 अगस्त की रात में आरपीएफ के दो सिपाहियों जावेद ख़ान और प्रमोद बाड़मेर-गुवाहाटी एक्सप्रेस में अवैध शराब की तस्करी को रोकने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान शराब तस्करों ने दोनों के साथ मारपीट की थी और उन्हें चलती ट्रेन से नीचे फेंक दिया था। जिसमें दोनों की मौत हो गई थी। इस मामले में मोहम्मद जाहिद वांछित चल रहा था और उसपर एक लाख का इनाम घोषित था।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119