हरिद्वार में नाबालिग अपहरण कांड का खुलासा, इनामी आरोपी गिरफ्तार
हरिद्वार। सत्रह वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच हजार के इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही किशोरी को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।
पुलिस ने मामले में गंभीरता बढ़ाते हुए दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धाराएं भी जोड़ दी हैं।
ज्वालापुर कोतवाली पुलिस के अनुसार, 23 फरवरी को एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी 17 वर्षीय पुत्री को आलम उर्फ जावेद, निवासी इक्कड़ खुर्द पथरी, बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।
मामले ने तूल पकड़ने पर कुछ संगठनों ने आंदोलन की चेतावनी भी दी थी। इसके बाद एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने मामले को गंभीरता से लेते हुए नाबालिग की शीघ्र बरामदगी और आरोपी की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। 26 फरवरी को आरोपी पर पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया।
पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले, संभावित ठिकानों पर दबिश दी और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। अंततः कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा के नेतृत्व में टीम ने शनिवार को हरिलोक तिराहे से आरोपी आलम उर्फ जावेद को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com


डॉ. ढाल सिंह बिसेन होंगे उत्तराखंड के नए राज्यपाल, राष्ट्रपति ने की नियुक्ति
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘थिंक बियॉन्ड होटल्स’ पर अतिथि व्याख्यान -छात्रों को बताए सरकारी नौकरी और स्वरोजगार के अवसर
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में पहली बार आयोजित हुआ ‘नाट्यकम-2026 -मंच पर जीवंत हुई भारतीय ज्ञान परंपरा