रुद्रप्रयाग में नाबालिग ने दिया बच्ची को जन्म -दुष्कर्म की आशंका में कार्रवाई तेज

खबर शेयर करें 👉

रुद्रप्रयाग। जनपद में एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां 9वीं कक्षा की नाबालिग छात्रा ने एक बच्ची को जन्म दिया है। घटना के बाद प्रशासन और संबंधित विभाग सतर्क हो गए हैं।


जानकारी के अनुसार, छात्रा को पेट दर्द की शिकायत पर परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे थे। प्राथमिक जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे बेस चिकित्सालय श्रीनगर रेफर किया, जहां अल्ट्रासाउंड में गर्भावस्था की पुष्टि हुई। इसके बाद छात्रा ने एक बच्ची को जन्म दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-धर्म परिवर्तन मामले में पुलिस ने जमानत निरस्तीकरण के लिए न्यायालय में दिया प्रार्थना पत्र


बताया गया है कि बच्ची के संरक्षक ने नवजात को अपनाने से इनकार कर दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए अस्पताल प्रबंधन ने बाल कल्याण समिति को सूचित किया। समिति के निर्देश पर नवजात शिशु को स्पेशल एडॉप्शन एजेंसी रुद्रप्रयाग के सुपुर्द कर दिया गया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड की बेटी गार्गी जोशी ने AI हैकाथॉन में जीता प्रथम पुरस्कार -एक लाख रुपये से सम्मानित


एजेंसी के प्रबंधक पुनीत चौकियाल के अनुसार, लगभग दो माह बाद केंद्रीय दत्तक ग्रहण संसाधन प्राधिकरण (कारा) के पोर्टल के माध्यम से विधिक दत्तक ग्रहण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।


वहीं, वन स्टॉप सेंटर की प्रबंधक रंजना गैरोला ने मामले में दुष्कर्म की आशंका जताई है। उन्होंने बताया कि अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  पति को जिंदा जलाने के मामले में फरार प्रेमी-प्रेमिका की गिरफ्तारी के लिए नई पुलिस टीम गठित


पुलिस मामले की जांच में जुटी है और संबंधित सभी पहलुओं की गंभीरता से पड़ताल की जा रही है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119