मल्लीताल से युवती लापता, हल्द्वानी के युवक पर भगाने का आरोप

खबर शेयर करें 👉

नैनीताल। नगर के मल्लीताल क्षेत्र से एक 25 वर्षीय युवती के अचानक लापता होने का मामला सामने आया है, जिससे परिजनों में चिंता का माहौल है। युवती के पिता ने इस संबंध में कोतवाली में शिकायत दर्ज कराते हुए हल्द्वानी निवासी एक युवक पर उसे भगाकर ले जाने का आरोप लगाया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  दिल्ली-एनसीआर में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा -दो हजार से अधिक मामले सामने आने की खबर


मल्लीताल निवासी एक व्यक्ति के अनुसार उनकी बेटी 26 फरवरी की सुबह से घर से लापता है। परिजनों ने रिश्तेदारों और आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल सका।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रामनगर के हल्दूवा में भीषण सड़क हादसा -बाइक सवार युवक की मौत, दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया


मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक हेम चंद्र पंत ने बताया कि युवती की तलाश प्राथमिकता के आधार पर की जा रही है और सभी संभावित पहलुओं की जांच की जा रही है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119