पेट दर्द की शिकायत पर अस्पताल पहुंची नाबालिग छात्रा ने बच्ची को दिया जन्म
-तहरीर मिलने के बाद होगी कार्रवाई
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा नगर के एक निजी संस्थान से जीएनएम का कोर्स कर रही एक नाबालिग किशोरी ने एक बच्ची को जन्म दिया है। नाबालिग पेट दर्द की शिकायत लेकर उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंची थी, लेकिन यहां उसे अचानक प्रसव पीड़ा उठी और उसने एक बच्ची को जन्म दिया। जच्चा-बच्चा को महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिला चिकित्सालय के सी एम एस डा एस सी गढ़कोटी ने इस मामले की जानकारी पुलिस को दी।
जानकारी के अनुसार मूल रूप से पिथौरागढ़ जिले की रहने वाली एक नाबालिग किशोरी अल्मोड़ा के निजी संस्थान से जीएनएम का कोर्स कर रही है। सोमवार रात वह पेट दर्द की शिकायत लेकर अपनी सहेलियों के साथ जिला अस्पताल पहुंची। इसी बीच वह अस्पताल के शौचालय की ओर गई तो उसे प्रसव पीड़ा होने लगी और वह जोर-जोर से चिल्लाने लगी। किशोरी के चीखने की आवाज सुन उसकी सहेलियों ने अस्पताल के कर्मचारियों से मदद मांगी और उसे उनकी मदद से वार्ड में ले जाया गया, जहां उसने ने एक बच्ची को जन्म दिया।
जिला अस्पताल के पीएमएस डॉ एचसी गड़कोटी ने बताया कि बच्ची को जन्म देने वाली किशोरी की उम्र आधार कार्ड के अनुसार महज 17 साल की है। उन्होंने बताया कि किशोरी और उसकी नवजात बच्ची को महिला अस्पताल में रखा गया है और दोनों की हालत ठीक है। उन्होंने बताया कि किशोरी के नाबालिग होने के कारण इस मामले की जानकारी पुलिस को दी गई है। इधर कोतवाल जगदीश चंद्र देऊपा ने बताया कि अस्पताल प्रबंधन की तरफ से मामले की जानकारी पुलिस को दी गई है। अभी इस मामले में कोई लिखित तहरीर पुलिस को नहीं मिली है। उन्होंने बताया कि तहरीर मिलने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी हल्द्वानी में देशभक्ति के उल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
हरिद्वार : तरुण हिमालय इंटर कॉलेज देशभक्ति के रंग में रंगा स्वतंत्रता दिवस समारोह
आंचल दुग्ध संघ की 705 समितियों में शान से लहराया तिरंगा -देशभक्ति के रंग में रंगा लालकुआं
तिरंगे के रंग में रंगा ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल -देशभक्ति के जोश में मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस