ऑपरेशन स्माइल के तहत दिल्ली से बरामद हुई गुमशुदा नाबालिग

खबर शेयर करें 👉

विकासनगर। सेलाकुई पुलिस ने ऑपरेशन स्माइल के तहत एक गुमशुदा नाबालिग को दिल्ली से सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। नाबालिग के सुरक्षित मिलने पर परिजनों ने पुलिस का आभार व्यक्त किया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रफ्तार का कहर! NH-74 पर बाइक को ट्रक ने मारी टक्कर -मां की मौत, तीन साल की बेटी और एक माह की मासूम घायल


थानाध्यक्ष सेलाकुई पीडी भट्ट ने बताया कि 23 मार्च को सेलाकुई निवासी एक व्यक्ति ने अपनी नाबालिग पुत्री के घर से बिना बताए चले जाने की सूचना थाना सेलाकुई में दी थी। सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर नाबालिग की तलाश शुरू कर दी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-दलित दंपति का प्लॉट कब्जाने और मारपीट का आरोप -बिल्डर समेत चार पर मुकदमा


गठित पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले, नाबालिग के दोस्तों व परिचितों से पूछताछ की और संभावित स्थानों पर तलाश अभियान चलाया। लगातार प्रयासों के बाद पुलिस टीम ने नाबालिग को दिल्ली से सकुशल बरामद कर लिया। नाबालिग के सुरक्षित मिलने पर परिजनों ने दून पुलिस की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  अल्मोड़ा: कछियोला में अवैध लीसा निकासी पर वन विभाग की कार्रवाई -ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करने की संस्तुति
Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119