बाजपुर: अवैध तमंचे के साथ शातिर अपराधी गिरफ्तार
बाजपुर। अवैध असलाह के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली बाजपुर पुलिस ने एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे से 315 बोर का तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।
खम्बारी–बरहैनी रोड क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस टीम ने संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर एक युवक को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके पास से 315 बोर का अवैध तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए।
पूछताछ में आरोपी की पहचान भूपेन्द्र सिंह (23 वर्ष) पुत्र चन्द्रपाल सिंह, निवासी ग्राम नन्दपुर नर का टोपा, थाना बाजपुर, जिला उधम सिंह नगर के रूप में हुई।
पुलिस ने बरामदगी के आधार पर आरोपी के खिलाफ कोतवाली बाजपुर में मुकदमा संख्या 120/2026, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस द्वारा आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अवैध असलाह और संदिग्ध व्यक्तियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत की गई। अभियान की निगरानी पुलिस अधीक्षक काशीपुर, पुलिस अधीक्षक अपराध तथा क्षेत्राधिकारी बाजपुर द्वारा की जा रही थी।
कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक सुरेन्द्र सिंह खड़ायत, कांस्टेबल अमित देवरानी और कांस्टेबल ज्ञानेन्द्र सोरायण शामिल रहे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…पंखे में उतरे करंट से आठवीं के छात्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम