हल्द्वानी में गुमशुदा महिला सकुशल बरामद, परिजनों के सुपुर्द

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉


हल्द्वानी। शाहजहांपुर (उत्तर प्रदेश) से गुमशुदा मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला को नैनीताल पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सकुशल बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।


एसएचओ चोरगलिया हरपाल सिंह ने बताया कि रविवार को पुलिस को चोरगलिया क्षेत्र में एक मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला के घूमने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया और महिला को सुरक्षित थाने लाया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-धर्म परिवर्तन मामले में पुलिस ने जमानत निरस्तीकरण के लिए न्यायालय में दिया प्रार्थना पत्र


पूछताछ के दौरान महिला ने अपना नाम मुन्नी देवी, निवासी शाहजहांपुर (उत्तर प्रदेश) बताया। महिला ने अपने पति का नाम और मोबाइल नंबर भी पुलिस को उपलब्ध कराया। इसके बाद पुलिस ने परिजनों से संपर्क कर पूरे मामले की जानकारी ली।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-सिडकुल में दो अलग-अलग हादसे, दो कर्मचारियों की मौत -अज्ञात वाहन चालकों की तलाश में जुटी पुलिस


परिजनों ने बताया कि महिला मानसिक रूप से अस्वस्थ है और उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट शनिवार को शाहजहांपुर थाने में दर्ज कराई गई थी। सूचना मिलने पर महिला के पति को हल्द्वानी बुलाया गया, जिसके बाद आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर महिला को सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119