शारदा नहर में डूबी महिला का दूसरे दिन भी नहीं चला सुराग, सर्च अभियान जारी

खबर शेयर करें 👉

खटीमा। लालकोठी स्थित शारदा नहर में डूबी महिला का दूसरे दिन भी कोई सुराग नहीं लग सका। पुलिस, एसडीआरएफ और जल पुलिस की टीमों ने सोमवार को भी संयुक्त रूप से सर्च अभियान चलाया, लेकिन देर शाम तक महिला का पता नहीं चल पाया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-दलित दंपति का प्लॉट कब्जाने और मारपीट का आरोप -बिल्डर समेत चार पर मुकदमा


जानकारी के अनुसार रविवार को चकरपुर निवासी गीता देवी (43) पत्नी लक्ष्मण सिंह ने लालकोठी स्थित शारदा नहर में छलांग लगा दी थी। नहर में पानी का तेज बहाव होने के कारण महिला देखते ही देखते लापता हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही झनकईया थाना पुलिस थानाध्यक्ष देवेंद्र गौरव के नेतृत्व में मौके पर पहुंची और तलाश शुरू की गई, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद एसडीआरएफ और जल पुलिस की टीमों को भी बुलाया गया, जिन्होंने नहर में व्यापक तलाशी अभियान चलाया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  अल्मोड़ा: कछियोला में अवैध लीसा निकासी पर वन विभाग की कार्रवाई -ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करने की संस्तुति


सोमवार को भी एसडीआरएफ, जल पुलिस और स्थानीय ग्रामीणों ने संयुक्त रूप से महिला की तलाश की, लेकिन देर शाम तक कोई सुराग नहीं मिल सका।
थानाध्यक्ष देवेंद्र गौरव ने बताया कि डूबी महिला की तलाश के लिए सर्च अभियान लगातार जारी है।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड चुनाव 2027: भाजपा ने ‘विस्तारक’ योजना के लिए संयोजकों की सूची की जारी -70 कार्यकर्ताओं को मिलेगी जिम्मेदारी
Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119