हल्द्वानी से लापता युवक दिल्ली में मिला

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। मौसी के घर घूमने हल्द्वानी आया युवक अचानक लापता हो गया। रिश्तेदारों ने पुलिस को सूचना दी। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने तलाश शुरू की गई। 24 घंटे बाद उसके दिल्ली में होने की सूचना मिली। पुलिस के साथ परिजन दिल्ली रवाना हुए और उसे लेकर वापस लौटे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-जंगल में हाथी का हमला -महिला को पटक-पटककर मार डाला

यूपी के कुंडा प्रतापगढ़ निवासी युवक शनिवार को अपनी मौसी के घर हल्द्वानी पहुंचा था। रविवार सुबह करीब 10 बजे वह घर से निकला और वापस नहीं लौटा। काफी देर तक परिजन उसकी तलाश करते रहे, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। मामले की शिकायत कोतवाली पुलिस से की गई। मंगलवार को दिल्ली के बंगला साहिब गुरुद्वारे से परिजनों के पास फोन पहुंचा, उन्होंने युवक के वहां मौजूद होने की सूचना दी। इसके बाद कोतवाली पुलिस के साथ परिजन दिल्ली के लिए रवाना हुए। परिजनों के मुताबिक युवक मानसिक तनाव में था।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119