पोस्टमार्टम के बदले मांगे रुपये, वीडियो वायरल सीएमओ ने मामले की बिठाई जांच

खबर शेयर करें 👉

रुद्रपुर। पोस्टमार्टम हाउस में संवेदनाओं को तार -तार करने का मामला सामने आया है। अपने को खोने के गम में डूबे परिजनों से शव के पोस्टमार्टम की एवज में रुपये मांग लिए गए। परिजनों ने पोस्टमार्टम के लिए रुपये तो दे दिए साथ ही वीडियो बना लिया। सोशल मीडिया में वीडियो वायरल होने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। सीएमओ ने वीडियो का संज्ञान लेते हुए जांच बैठा दी है। स्थानीय शव विच्छेदन गृह में तैनात एक पीआरडी कर्मी का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें आरोपी पीआरडी कर्मी मृतक के परिजनों से सामान लगाने आदि की बात करते हुए रुपयों की मांग कर रहा है। वीडियो में आरोपी पीआरडी कर्मी की परिजनों से बहस भी हो रही है। इसके बाद परिजन उसे रुपये देकर एम्बुलेंस में शव को लेकर गंतव्य रवाना हो गए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रामनगर में दहेज के लिए नवविवाहिता की हत्या का आरोप, पति समेत चार गिरफ्तार

हालांकि यह वीडियो कितने दिन पुराना है यह जांच का विषय है। पीआरडी कर्मी के पोस्टमार्टम के एवज में रुपये की मांग करने का वीडियो वायरल होने से स्वास्थ्य महकमे में खलबली मची रही। सीएमओ डा. मनोज कुमार शर्मा ने जिला अस्पताल के पीएमएस डा. आरके सिन्हा को तीन दिन के भीतर जांच पूरी कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uttarakhand-दुःखद : 8 दिसंबर को बजनी थीं शहनाइयां, उससे पहले उठी जवान की अर्थी -सड़क हादसे ने छीन ली महिमन की जिंदगी
Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119