उत्तराखंड : हल्द्वानी में टैक्सी में बैठाने के बहाने युवक से लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार

खबर शेयर करें 👉

–100 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर पुलिस ने किया घटना का खुलासा -लूटा गया आईफोन, सोने की बाली, हेडफोन और नकदी बरामद

हल्द्वानी। दीपावली की छुट्टियों में घर लौट रहे एक युवक को टैक्सी में बैठाने का झांसा देकर सुनसान स्थान पर ले जाकर लूटपाट करने वाले दो आरोपियों को हल्द्वानी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटा गया आईफोन, सोने की कान की बाली, हेडफोन और पांच हजार रुपये की नकदी बरामद की है। घटना का खुलासा करने के लिए पुलिस ने करीब 100 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली।

पुलिस के मुताबिक, 7 नवंबर 2026 को बेरीनाग, पिथौरागढ़ निवासी मुकेश भट्ट ने कोतवाली हल्द्वानी में तहरीर देकर बताया कि वह चंडीगढ़ में प्राइवेट नौकरी करते हैं। दीपावली की छुट्टियों में घर जाने के लिए वह बस से हल्द्वानी पहुंचे थे। रोडवेज बस स्टेशन पर पिथौरागढ़ जाने के लिए टैक्सी तलाशते समय दो अज्ञात व्यक्ति उनसे मिले। दोनों ने प्रेम टॉकीज के पास टैक्सी खड़ी होने की बात कहकर उन्हें अपने साथ चलने को कहा।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  दुःखद :-अज्ञात कार की टक्कर से बाइक सवार नवविवाहिता की मौत -एक साल पहले हुई थी शादी

आरोप है कि दोनों युवक उन्हें एक सुनसान स्थान पर ले गए, जहां उनका आईफोन, सात हजार रुपये नकद, हेडफोन और सोने की कान की बाली लूटकर फरार हो गए। पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली हल्द्वानी में मुकदमा अपराध संख्या 383/2026, धारा 309(4) बीएनएस के तहत अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  दीपावली की खरीदारी के बीच महिला को बनाया सम्मोहन का शिकार -कानों से सोने के कुंडल उतरवाकर फरार हुए उचक्के

100 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से मिला सुराग

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी ने संबंधित अधिकारियों को जल्द खुलासा करने के निर्देश दिए। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली विजय मेहता के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास के क्षेत्रों के करीब 100 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। साथ ही सुरागरसी-पतारसी के आधार पर आरोपियों की तलाश की गई।

पुलिस टीम ने 9 नवंबर 2026 को रेलवे क्रॉसिंग राजपुरा के पास से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अभय सिंह उर्फ उड़ी पुत्र बबलू सिंह और सूरज आर्य पुत्र यशपाल आर्य, निवासी वार्ड नंबर-12, राजपुरा, थाना हल्द्वानी, जनपद नैनीताल के रूप में हुई है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : पोल से टकराई तेज रफ्तार बाइक -अल्मोड़ा दन्या निवासी 22 वर्षीय युवक की मौके पर मौत

लूटा गया सामान बरामद

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से पीड़ित का एक आईफोन, एक छोटी पीली धातु की कान की बाली, पांच हजार रुपये नकद और एक हेडफोन बरामद किया है। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है। दोनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस टीम में शामिल रहे

  1. उपनिरीक्षक कृपाल सिंह, प्रभारी चौकी भोटिया पड़ाव।
  2. कांस्टेबल विजय भारद्वाज।
  3. कांस्टेबल सतबीर सिंह।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119