विधायक मनोज तिवारी ने किया जूजित्सु पदक विजेताओं का सम्मान
अल्मोड़ा। जूजित्सु एसोसिएशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में हाल ही में आयोजित राष्ट्रीय सब जूनियर एवं जूनियर अंडर-18 जूजित्सु चैंपियनशिप–2025 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली अल्मोड़ा की पदक विजेता खिलाड़ियों का स्थानीय विधायक मनोज तिवारी ने अपने कार्यालय में सम्मान किया।

विधायक तिवारी ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में स्वर्ण एवं रजत पदक जीतने वाली नगर की दोनों बेटियों का स्वागत करते हुए कहा कि संसाधनों के अभाव के बावजूद अल्मोड़ा की बेटियों द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतना अत्यंत गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि इन प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय चैंपियन बनकर न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे अल्मोड़ा जिले का नाम राष्ट्रीय पटल पर रोशन किया है।
विधायक ने भरोसा दिलाया कि खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के लिए संसाधन उपलब्ध कराने हेतु वे हर संभव सहयोग करेंगे। उन्होंने स्वर्ण पदक विजेता रजनी नेगी एवं रजत पदक विजेता माही बिष्ट की उपलब्धियों की सराहना करते हुए उनके कोच यशपाल भट्ट के योगदान की भी मुक्तकंठ से प्रशंसा की।
इस अवसर पर सभी खिलाड़ियों एवं कोच का माल्यार्पण किया गया तथा मिष्ठान वितरण कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



UK-दलित दंपति का प्लॉट कब्जाने और मारपीट का आरोप -बिल्डर समेत चार पर मुकदमा
शासन-प्रशासन की अनदेखी से हुआ हादसा -तीन साल से की जा रही थी सड़क सुरक्षा की मांग
UKnews-मेलाघाट में एसएसबी की बड़ी कार्रवाई -7.5 कुंतल चीनी अखरोट बरामद