सांसद भट्ट ने किया संजय वन का औचक निरीक्षण -कुमाऊनी शैली के मुख्य द्वार के शीघ्र निर्माण के निर्देश
रुद्रपुर। पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री एवं नैनीताल–उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद श्री अजय भट्ट ने शुक्रवार सुबह रुद्रपुर–रामपुर रोड स्थित संजय वन का औचक स्थलीय निरीक्षण किया। लगभग डेढ़ घंटे तक चले निरीक्षण के दौरान उन्होंने संजय वन में हो रहे सौंदर्यकरण एवं अन्य विकास कार्यों की प्रगति की जानकारी वन विभाग के अधिकारियों से ली।

निरीक्षण के दौरान सांसद श्री भट्ट ने देखा कि संजय वन में सुबह से ही पर्यटकों और छोटे बच्चों की अच्छी-खासी चहल-पहल बनी हुई है। पर्यटकों की बढ़ती संख्या पर संतोष व्यक्त करते हुए उन्होंने संजय वन के और विस्तार को लेकर अधिकारियों के साथ रणनीति पर चर्चा की।
सांसद अजय भट्ट ने बताया कि पर्यटन की दृष्टि से संजय वन उनका ड्रीम प्रोजेक्ट है। लंबे समय तक पर्यटक गतिविधियों के लिए बंद रहे संजय वन को पुनः विकसित कर वृहद स्तर पर सौंदर्यकरण कराया गया है। वर्तमान में लगभग 74 लाख रुपये की लागत से कुमाऊनी शैली में भव्य मुख्य प्रवेश द्वार एवं अन्य कार्य प्रस्तावित हैं, जिनकी सैद्धांतिक स्वीकृति भी मिल चुकी है। उन्होंने अधिकारियों को मुख्य द्वार के निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।
उन्होंने बताया कि संजय वन का उद्घाटन शीघ्र ही मुख्यमंत्री द्वारा कराया जाएगा। इसके साथ ही पार्क के भीतर इलेक्ट्रिक वाहन से भ्रमण की व्यवस्था, पर्यटकों की सुरक्षा के लिए पुलिस चौकी खोलने का प्रस्ताव तथा संजय वन के चारों ओर लगी सोलर फेंसिंग की वोल्टेज बढ़ाने के निर्देश भी दिए गए हैं, ताकि वन्यजीवों से क्षेत्र को पूरी तरह सुरक्षित रखा जा सके।
सांसद श्री भट्ट ने यह भी बताया कि भविष्य में यहां पर्यटकों के लिए आवासीय सुविधाएं विकसित की जाएंगी। उन्होंने इस संबंध में सचिव वन श्री आर. के. सुधांशु से दूरभाष पर वार्ता कर कार्यों में तेजी लाने का अनुरोध किया। साथ ही डीएफओ को कुमाऊनी शैली के मुख्य द्वार सहित शेष बचे सभी कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि संजय वन पर्यटन की दृष्टि से एक अत्यंत रमणीय स्थल बनकर उभरा है। यहां हाईटेक नर्सरी के साथ वन्यजीव पार्क, नवग्रह पार्क एवं 12 राशियों की थीम पर विकसित सुंदर उद्यान बनाए गए हैं, जिससे पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ रही है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…पंखे में उतरे करंट से आठवीं के छात्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम
उत्तराखंड…तेज रफ्तार स्कूल बस ने ली ग्रामीण की जान –=रामनगर में दर्दनाक हादसे के बाद परिजनों ने उठाए सवाल