अंकिता भंडारी हत्याकांड में नाम घसीटे जाने पर दुष्यंत गौतम का वीडियो बयान, बोले– यह राजनीतिक साजिश

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। उत्तराखंड के बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड में सोशल मीडिया पर वायरल एक ऑडियो क्लिप में नाम उछाले जाने के बाद भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम ने शुक्रवार को एक वीडियो जारी कर आरोपों को सिरे से खारिज किया है। उन्होंने इसे सुनियोजित राजनीतिक साजिश बताते हुए आरोप लगाने वालों को कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी।


वीडियो बयान में दुष्यंत गौतम ने कहा कि वे पिछले 47 वर्षों से राजनीतिक, सामाजिक और धार्मिक जीवन में सक्रिय हैं और अब तक उनके चरित्र पर कभी कोई आरोप नहीं लगा। उन्होंने कहा कि कुछ असामाजिक और गलत प्रवृत्ति के लोग उनकी छवि धूमिल करने का प्रयास कर रहे हैं, जो दुर्भाग्यपूर्ण है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...होम स्टे में प्रेम-प्रसंग का दर्दनाक अंत --विवाहिता की संदिग्ध मौत, प्रेमी पर हत्या का मुकदमा


दुष्यंत गौतम ने कहा कि सोशल मीडिया और मीडिया में चल रहे वीडियो और ऑडियो की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और तथ्यों की प्रामाणिकता परखी जानी चाहिए। उन्होंने बताया कि इस पूरे मामले को लेकर उन्होंने गृह सचिव को पत्र भी लिखा है और मामले की जांच कराई जाएगी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रामपुर रोड में तेज रफ्तार का कहर : पूर्व सैनिक की सड़क हादसे में मौत, ट्रक चालक फरार


उन्होंने आरोप लगाने वालों को चेतावनी देते हुए कहा कि जो भी लोग भ्रामक प्रचार कर उनकी छवि खराब कर रहे हैं, उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी और मानहानि का मुकदमा भी दायर किया जाएगा।


अपने विरोधियों को खुली चुनौती देते हुए दुष्यंत गौतम ने कहा कि यदि उनके खिलाफ कोई भी आरोप या कार्य सबूत के साथ प्रस्तुत किया जाता है तो वे अपने राजनीतिक, सामाजिक और धार्मिक जीवन से संन्यास ले लेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि एक मृत बेटी का नाम बार-बार इस तरह घसीटना समाज की मां-बहनों और बेटियों का अपमान है, जिसे किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जाएगा।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119