देश में विकास का मॉडल, आम जनता के हितों पर कुठराघात करने वाला : मैखुरी

खबर शेयर करें 👉

एस आर चंद्रा

भिकियासैण (अल्मोडा़) किसी भी नीति की परख, इस आधार पर होनी चाहिए कि वह जनता के पक्ष में है या आम जनता के विरुद्ध. देश में इस समय जो विकास का मॉडल है- वह आम जनता के हितों पर कुठराघात करने वाला है. बीमा, बैंक, रेलवे समेत तमाम सार्वजनिक उपक्रम नीलाम किए जा रहे हैं. मुनाफे वाले सार्वजनिक उपक्रमों के इस अंधाधुंध निजीकरण के पीछे यदि कोई तर्क है तो वो है सरकार के चहेते पूँजीपतियों को लाभ पहुंचाना. यह बात भाकपा(माले) के राज्य कमेटी सदस्य कॉमरेड इन्द्रेश मैखुरी ने पार्टी के अल्मोड़ा जिला के भिकियासैण में मुख्य अतिथि एवं पर्यवेक्षक के तौर पर संबोधित करते हुए कही।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  नेपाल में भारी तबाही के चलते चंपावत में एसडीआरएफ हाईअलर्ट पर


कॉमरेड इन्द्रेश मैखुरी ने कहा कि पटना में भाकपा(माले) का 11 वां महाधिवेशन 15-20 फरवरी के बीच होगा. यह महाधिवेशन फासीवाद के खिलाफ देश में लोकतंत्र, संविधान, न्याय के लिए संघर्ष करने वाली ताकतों का समागम होगा.
भाकपा(माले) के राज्य कमेटी सदस्य कॉमरेड कैलाश पांडेय ने कहा कि देश में फूट डालने के लिए निरंतर धार्मिक विभाजन पैदा किया जा रहा है. उत्तराखंड में नौकरियों की लूट, संसाधनों की लूट और जीवन की लूट बेधड़क चल रही है. डबल इंजन की सरकार ने लोगों पर चौतरफा हमला बोल दिया है.

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-शिक्षक पर नौवीं के छात्र की पिटाई का आरोप, कान में अंदरूनी चोट का दावा

यूकेएसएसएससी,विधानसभा भर्ती घोटाला, हेलंग, अंकिता भंडारी, केदार भंडारी आदि तमाम घटनाक्रम उत्तराखंड की भाजपा सरकार की विफलता के प्रमाण हैं. राज्य में कानून व्यवस्था चौपट है और मुख्यमंत्री अफसरों को पुरस्कार बांट रहे हैं.


भाकपा(माले) के अल्मोड़ा जिला सचिव आनंद सिंह नेगी ने कहा कि पहाड़ की खेती तबाह हो रही है, जंगली जानवरों और आवारा पशुओं के आतंक ने पहाड़ के लोगों को हलकान किया हुआ. पहाड़ में भूमि सुधार, अधिकार संपन्न चकबंदी बेहद आवश्यक है।


पार्टी के सम्मेलन में किसान संगठन, छात्र संगठन, युवा संगठन, महिला संगठन और ग्रामीण गरीबों के संगठन के निर्माण और प्रसार पर चर्चा की गयी. तय हुआ कि किसान महासभा और छात्र संगठन आइसा की सदस्यता अभियान चलाया जाएगा.

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-चढ़ाई पर अनियंत्रित होकर पलटी खनिज से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, चालक की मौत


सम्मेलन से पार्टी महाधिवेशन के लिए डेलीगेट के तौर पर कॉमरेड आनंद सिंह नेगी चुने गए.
सम्मेलन में पांच सदसीय लीडिंग टीम का चुनाव हुआ. इस में कॉमरेड आनंद सिंह नेगी, श्याम बिष्ट, जगत सिंह, देव सिंह, दान सिंह शामिल हैं. कॉमरेड आनंद सिंह नेगी को पार्टी का जिला प्रभारी चुना गया.


सम्मेलन में मनोहर सिंह बिष्ट, वंशीधर, तरूण बिष्ट बसंती देवी,राजीव नेगी,बिशन कुमार, सौरभ नेगी, विक्की आदि शामिल थे।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119