उत्तराखंड पर मेहरबान मोदी सरकार : एक झटके में 2355 करोड़ की सौगात -विकास परियोजनाओं को मिलेगी रफ्तार

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

देहरादून। केंद्र सरकार ने उत्तराखंड को विकास की बड़ी सौगात देते हुए “पूंजीगत निवेश के लिए राज्यों को विशेष सहायता (SASCI)” योजना के तहत कुल 2355.54 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। वित्त मंत्रालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार, सामान्य एसएएससीआई योजना के तहत 71.94 करोड़ रुपये तथा “प्राइड ऑफ हिल्स” (पर्वतीय राज्यों के लिए विशेष विकास सहायता योजना) के तहत 2283.60 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  खीर गंगा फ्लैश फ्लड का खुलासा: 1,700 मीटर नीचे गिरा भारी मलबा बना तबाही की तेज धारा

इन स्वीकृतियों के साथ केंद्र सरकार चालू वित्तीय वर्ष 2026-27 में अब तक उत्तराखंड को इस योजना के अंतर्गत कुल 2355.54 करोड़ रुपये की सहायता प्रदान कर चुकी है। माना जा रहा है कि इस राशि से राज्य में आधारभूत ढांचे, संपर्क मार्गों, पर्यटन, शहरी विकास और अन्य पूंजीगत परियोजनाओं को नई गति मिलेगी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  खटीमा के खालीमहुवट में गुलदार की दहशत -रात में घर की छत पर दिखा

मुख्यमंत्री ने इस महत्वपूर्ण सहयोग के लिए केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केंद्र सरकार उत्तराखंड के सर्वांगीण विकास में लगातार सहयोग दे रही है। मुख्यमंत्री ने भरोसा जताया कि राज्य सरकार “विकसित भारत” के संकल्प को साकार करने के लिए उत्तराखंड को देश के अग्रणी राज्यों में शामिल करने हेतु पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119