उत्तराखंड…कोसी नदी में डूबा युवा रिसॉर्ट कर्मी -छुट्टी के दिन नहाने गया था अजय; गहरे कुंड ने ली जान

खबर शेयर करें 👉

रामनगर। नैनीताल जिले के रामनगर के ढिकुली क्षेत्र में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसे में 22 वर्षीय युवा रिसॉर्ट कर्मी की कोसी नदी में डूबने से मौत हो गई। अवकाश के दिन साथी के साथ नदी में नहाने गया युवक अचानक गहरे पानी और तेज बहाव की चपेट में आ गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर सर्विस की टीम ने घंटों चले सर्च ऑपरेशन के बाद उसे नदी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...भूमि और कॉटेज के नाम पर 1.56 करोड़ की कथित ठगी --सात नामजद समेत कई पर मुकदमा दर्ज

प्राप्त जानकारी के अनुसार अल्मोड़ा जिले के रानीखेत क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कनार निवासी अजय आर्य ढिकुली स्थित बैला मोंडे रिसॉर्ट में कार्यरत था। मंगलवार को अवकाश होने के कारण वह अपने साथी कर्मचारी राजकुमार निवासी मैनपुरी (उत्तर प्रदेश) के साथ कोसी नदी में स्नान करने गया था।

बताया जा रहा है कि दोनों युवक नदी में नहा रहे थे। इसी दौरान अजय अचानक गहरे पानी में पहुंच गया और तेज बहाव की चपेट में आकर बहने लगा। देखते ही देखते वह नदी में लापता हो गया। साथी राजकुमार ने शोर मचाकर आसपास के लोगों से मदद मांगी और तत्काल पुलिस व फायर विभाग को सूचना दी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...बच्चों की अश्लील सामग्री शेयर की तो होगी सख्त कार्रवाई -बागेश्वर पुलिस ने दर्ज किए 7 मुकदमे

सूचना मिलते ही पुलिस और फायर सर्विस की टीम मौके पर पहुंची और नदी में व्यापक खोज अभियान शुरू किया। काफी देर की मशक्कत के बाद अजय को नदी के एक गहरे कुंड से बाहर निकाला गया। गंभीर हालत में उसे तत्काल रामनगर के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...दर्दनाक हादसा: राशन लेने निकला मोहन दोस्त के साथ ट्रक में बैठा, लौटते वक्त दोनों की मौत

घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों के अनुसार मामले की जांच की जा रही है तथा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119