12 राज्यों में मानसून की दस्तक -भीषण गर्मी को लेकर भी आया अलर्ट

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

नईदिल्ली। दक्षिण-पश्चिम मानसून ने देश के 12 राज्यों में दस्तक दे दी है। रविवार तक इसने पूरे केरलम, कर्नाटक, मणिपुर, नगालैंड और मिजोरम को कवर कर लिया। इसी के चलते उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और राजस्थान में झमाझम बारिश देखने को मिली। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने 11 जून तक पश्चिमी राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में गरज-चमक और बारिश की बौछारों के साथ लू चलने की संभावना जताई है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...तेज रफ्तार स्कूल बस ने ली ग्रामीण की जान --=रामनगर में दर्दनाक हादसे के बाद परिजनों ने उठाए सवाल


देश में मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है। 6 जून तक केरलम, कर्नाटक, गोवा, तमिलनाडु, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, नागालैंड, अरुणाचल प्रदेश और असम में पहुंच चुका है। इनमें से कुछ राज्यों में 9 जून को तेज बारिश हो सकती है। 8 जून से 5 जुलाई तक इसके मेघालय, तेलंगाना, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, गुजरात, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, चंडीगढ़ और राजस्थान में पहुंचने की उम्मीद है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...बच्चों की अश्लील सामग्री शेयर की तो होगी सख्त कार्रवाई -बागेश्वर पुलिस ने दर्ज किए 7 मुकदमे


उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और राजस्थान में प्री-मानसून की बारिश शुरू हो गई है। रविवार को राजस्थान के श्रीगंगानगर में बारिश के साथ ओले भी गिरे, वहीं मध्य प्रदेश के इंदौर-खंडवा हाईवे पर आंधी से ऑटो पलट गया। दिल्ली हवाई अड्डे पर भी तेज आंधी और बारिश के दौरान एअर इंडिया के 3 नैरो बॉडी विमान क्षतिग्रस्त हो गए। इसके बाद इन विमानों को परिचालन से बाहर कर दिया गया। राजधानी में सोमवार से दोबारा गर्मी बढ़ने की आशंका है।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...होम स्टे में प्रेम-प्रसंग का दर्दनाक अंत --विवाहिता की संदिग्ध मौत, प्रेमी पर हत्या का मुकदमा
Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119