हाईवे किनारे मटन-चावल की दुकान पर GST का शिकंजा -50 लाख से ज्यादा कारोबार का खुलासा

खबर शेयर करें 👉

नैनीताल। हल्द्वानी-नैनीताल हाईवे पर नयना गांव के पास स्थित चर्चित मटन-चावल की दुकान राज्य कर विभाग की जांच के घेरे में आ गई है। विभागीय जांच में दुकान का वार्षिक कारोबार 50 लाख रुपये से अधिक पाए जाने के बावजूद जीएसटी पंजीकरण नहीं कराने का मामला सामने आया है। राज्य कर विभाग ने दुकान संचालक को 12 जून तक जीएसटी में पंजीकरण कराने का अंतिम अवसर दिया है, अन्यथा कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  नेपाल में भारी तबाही के चलते चंपावत में एसडीआरएफ हाईअलर्ट पर

पर्यटकों, स्थानीय लोगों और सरकारी अधिकारियों-कर्मचारियों के बीच लोकप्रिय इस दुकान की बिक्री को लेकर हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो में प्रतिदिन तीन बकरों के मांस और बड़ी मात्रा में चावल की बिक्री का दावा किया गया था। वायरल वीडियो के बाद राज्य कर विभाग हरकत में आया और मौके पर जांच शुरू की।

असिस्टेंट कमिश्नर प्रकाश त्रिवेदी के नेतृत्व में हुई जांच में सामने आया कि दुकान का वार्षिक टर्नओवर जीएसटी पंजीकरण की निर्धारित सीमा से कहीं अधिक है, लेकिन अब तक न तो जीएसटी नंबर लिया गया और न ही कर जमा किया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड में स्वाइन फ्लू का बढ़ता खतरा -52 मरीज मिले, सभी जिलों में रैपिड रिस्पॉन्स टीम सक्रिय

असिस्टेंट कमिश्नर प्रकाश त्रिवेदी ने बताया कि दुकान स्वामी को तत्काल जीएसटी पंजीकरण कराने के निर्देश दिए गए हैं। निर्धारित समय सीमा तक अनुपालन नहीं होने पर जीएसटी अधिनियम के तहत आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

जांच टीम में शैलेंद्र आगरी, मोहित चौहान और कैलाश जोशी भी शामिल रहे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  मुकेश कुमार कोहली को पीएच.डी. की उपाधि

सोशल मीडिया वीडियो से खुली पोल

इस पूरे मामले की शुरुआत सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो से हुई, जिसमें दुकान की भारी बिक्री और बड़े कारोबार का दावा किया गया था। वीडियो के आधार पर विभाग ने जांच शुरू की और कर नियमों के उल्लंघन का मामला उजागर हुआ। अब यह दुकान न सिर्फ अपने स्वाद बल्कि कर विभाग की कार्रवाई को लेकर भी चर्चा में है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119