मां ने दोस्तों पर लगाया बेटे की हत्या का आरोप

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। लामाचौड़ के ईसाई नगर निवासी 9वीं के छात्र की मौत के बाद मां ने उसके दोस्तों पर हत्या के आरोप लगाए है। कहा कि कैसे, कहां, कब बेटे की मौत हुई, इसकी पुख्ता जानकारी पुलिस ने नहीं दी। मां ने मुखानी थाने में तहरीर देकर जांच करने की मांग उठाई है। तहरीर में शक के आधार पर दो दोस्तों के नाम मां ने पुलिस को दिए हैं। लामाचौड़ के ईसाई नगर निवासी 15 वर्षीय अनुराग गवन पुत्र रविंद्र गवन लामाचौड़ इंटर कॉलेज में कक्षा नौ का छात्र था। सोमवार को पुलिस ने अनुराग की मां कीर्तिका को जानकारी दी कि उनके बेटे का सड़क हादसे में निधन हो गया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...अल्मोड़ा पुलिस में बड़ा फेरबदल -निरीक्षक और उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदले

मंलवार को मां ने बेटे की मौत मामले में मुखानी पुलिस को तहरीर दी है। मां का आरोप है कि अनुराग के एक दोस्त का रविवार को उसे फोन आया और बुलाया। जिसके बाद अनुराग चला गया। अगले दिन उसे पुलिस ने बेटे की मौत की सूचना दी। मां का आरोप है कि न तो पुलिस ने हादसे की जानकारी दी और किस वजह से हुआ इसका भी पता नहीं चला। मां ने तहरीर पर बेटे की हत्या का दोस्तों पर आरोप लगाया है। दो नाम उन्होंने तहरीर में पुलिस को सौंपे हैं। एसओ मुखानी विजय मेहता ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। मृतक अनुराग परिवार का इकलौता चिराग था।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...तेज रफ्तार स्कूल बस ने ली ग्रामीण की जान --=रामनगर में दर्दनाक हादसे के बाद परिजनों ने उठाए सवाल
Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119