मां लक्ष्मी की परिक्रमा करने से मिलता है मोक्ष : सोमेश्वर यति
मोटाहल्दू (नैनीताल)। अष्टादश भुजा महालक्ष्मी मंदिर बेरीपड़ाव में श्रीमद्देवी भागवत कथा ज्ञान में उपस्थित जन समूह को संबोधित करते हुए महामंडलेश्वर स्वामी सोमेश्वर यति महाराज ने कहा कि शारदीय नवरात्रि में जो मनुष्य मन एवं श्रद्धा से मां लक्ष्मी की आराधना करता है, उसे वैभव एवं सुख समृद्धि की प्राप्ति होती है। साथ ही जो मनुष्य मां लक्ष्मी की परिक्रमा करता है, उसे मोक्ष मिलता है।
अष्टादश भुजा महालक्ष्मी मंदिर में चल रहे श्रीमद्देवी भागवत कथा के दौरान मंदिर के व्यवस्थापक महामंडलेश्वर स्वामी सोमेश्वर यति महाराज ने कहा कि कहा कि शरदीय नवरात्र में मां लक्ष्मी की आराधना सच्चे मन से करता है, उसे मोक्ष की प्राप्ति होती है। इसलिए मनुष्य को अपने जीवन में हमेशा मां की आराधना करनी चाहिए। जो सच्चे मन से आराधना करता है वह हमेशा सुखी जीवन प्राप्त करता है।
कहा कि इस भौतिक युग में जो मनुष्य सनातन धर्म की आराधना व मोक्ष की करता है एवं उसे अपने जीवन में अंगीकृत करता है और वह हमेशा अपने जीवन को सार्थक कर लेता है। इसलिए मनुष्य को सनातन धर्म से विमुख नहीं होना चाहिए। इस दौरान मुख्य रूप से मंदिर व्यवस्थापक सोमेश्वर यति महाराज के अलावा मंदिर के प्रधान पुजारी कमल द्विवेदी, अंजलि तिवारी, गोपाल जोशी, मोहन पांडे, हरीश, नवीन आदि भक्त मौजूद रहे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



घोड़ाखाल गोलू देवता मंदिर को मानसखंड मंदिर माला मिशन में शामिल करने की मांग
भीमताल में सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते चार आरोपी गिरफ्तार -3300 रुपये बरामद
ग्राफिक एरा भीमताल में ‘प्रयुक्ति 2.0’ का समापन -देशभर से पहुंचे 1000 से अधिक प्रतिभागी
UKnews-अज्ञात वाहन की टक्कर से मामा-भांजे की मौत -परिवार में मचा कोहराम
UKnews-गोरापड़ाव फ्लाईओवर सड़क हादसे में तीसरे किशोर की भी मौत -घायल युवती का उपचार जारी