साग समझकर तोड़ लाए धतूरा -सब्जी खाते ही मां-बेटा और बहू की बिगड़ी हालत

खबर शेयर करें 👉

नैनीताल। जिले के निगलाट सिरोड़ी गांव में साग की सब्जी में अनजाने में धतूरा मिल जाने से एक ही परिवार के तीन लोगों की तबीयत बिगड़ गई। हालत खराब होने पर परिजन उन्हें देर रात अस्पताल ले गए, जहां उपचार के बाद अब तीनों की हालत स्थिर बताई जा रही है।


जानकारी के अनुसार निगलाट सिरोड़ी निवासी लक्ष्मी देवी (85) मंगलवार शाम खेत में साग तोड़ने गई थीं। आंखों से कम दिखाई देने के कारण वह अनजाने में साग के साथ धतूरा भी तोड़ लाई। शाम को लक्ष्मी देवी, उनके बेटे करन रौतेला (56) और बहू प्रियंका (25) ने वही साग की सब्जी और रोटी खा ली।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड समूह-ग की 15 भर्तियों का कैलेंडर जारी, इस साल निकलेंगे विज्ञापन


खाना खाने के कुछ ही देर बाद तीनों की तबीयत बिगड़ने लगी और उन्हें चक्कर आने लगे। यह देख परिवार की बेटी कोमल, जिसने वह सब्जी नहीं खाई थी, घबरा गई और पूछताछ की। बाद में खेत में जाकर देखा गया तो पता चला कि साग में धतूरा भी मिल गया था।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  मुकेश कुमार कोहली को पीएच.डी. की उपाधि


इसके बाद परिजन आनन-फानन में तीनों को देर रात बीडी पांडे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें भर्ती कर लिया।


वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. एमएस दुग्ताल ने बताया कि धतूरा एक जहरीला पौधा है। इसके सेवन से चक्कर आना, उलझन, घबराहट और बेहोशी जैसी गंभीर समस्याएं हो सकती हैं। समय पर इलाज मिलने के कारण तीनों मरीजों की हालत अब स्थिर है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK...पिथौरागढ़ में बैंक प्रबंधक को जिंदा जलाने वाले पूर्व सुरक्षा गार्ड को उम्रकैद


डॉक्टरों ने लोगों से अपील की है कि खेतों से साग-सब्जी तोड़ते समय सावधानी बरतें और किसी भी अनजान पौधे का सेवन न करें। फिलहाल तीनों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119