लेडी स्मैक तस्कर’ गिरफ्तार -40 लाख की हेरोइन बरामद, कुमाऊं में नशा नेटवर्क पर STF का बड़ा प्रहार

खबर शेयर करें 👉

कुमाऊं क्षेत्र में एंटी नार्कोटिक्स यूनिट और स्थानीय पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में एक महिला तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लाखों रुपये कीमत की भारी मात्रा में हेरोइन (स्मैक) बरामद की गई है। बरामद नशा सामग्री की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 40 लाख रुपये आंकी जा रही है।


जानकारी के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ अजय सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे “ड्रग्स फ्री देवभूमि” अभियान के तहत लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स की टीम ने थाना किच्छा क्षेत्र के लालपुर चौकी इलाके में दबिश देकर लालपुर, कोतवाली किच्छा निवासी 42 वर्षीय सुरेंद्र कौर उर्फ छिन्दों कौर को गिरफ्तार कर लिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-बेरीनाग में बरसाती नाले में बही स्कूटी -एक युवक की मौत, साथी ने पत्थर पकड़कर बचाई जान


तलाशी के दौरान उसके पास से 133 ग्राम हेरोइन और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया। पूछताछ में अभियुक्ता ने खुलासा किया कि वह लालपुर निवासी जसवंत सिंह से हेरोइन खरीदकर किच्छा, रुद्रपुर और हल्द्वानी समेत आसपास के क्षेत्रों में ऊंचे दामों पर सप्लाई करती थी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-मायके जाते समय लापता हुई महिला -दो मासूम बच्चों को मां का इंतजार


पुलिस के अनुसार महिला पिछले करीब डेढ़ साल से इस अवैध कारोबार में सक्रिय थी और इससे पहले कच्ची शराब के मामले में भी जेल जा चुकी है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड चुनाव 2027: भाजपा ने ‘विस्तारक’ योजना के लिए संयोजकों की सूची की जारी -70 कार्यकर्ताओं को मिलेगी जिम्मेदारी


एसटीएफ और स्थानीय पुलिस की इस संयुक्त कार्रवाई को कुमाऊं में नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है। फिलहाल पुलिस महिला से गहन पूछताछ कर उसके नेटवर्क और अन्य संभावित तस्करों की जानकारी जुटाने में लगी है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119