उत्तराखंड…कुंभ 2027 में गूंजेगी देवभूमि की आस्था : हरिद्वार महाकुंभ में देव डोलियों के शाही स्नान की तैयारियां तेज

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। श्री देवभूमि लोक संस्कृति विरासतीय शोभा यात्रा समिति के तत्वावधान में ब्लॉक स्थित हर्षिता गार्डन में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में उत्तराखंड की लोक संस्कृति, देव परंपरा और आगामी हरिद्वार महाकुंभ 2027 में होने वाले देव डोलियों के कुंभ स्नान एवं भव्य शोभायात्रा को लेकर व्यापक मंथन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. नवीन चंद लोहनी उपस्थित रहे।


कार्यक्रम की शुरुआत समिति पदाधिकारियों द्वारा मुख्य अतिथि के बैच अलंकरण एवं स्वागत से हुई। इसके बाद दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया। बैठक की अध्यक्षता बंशीधर पोखरियाल ने की, जबकि संचालन रमेश पेंन्यूली द्वारा किया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रामपुर रोड में तेज रफ्तार का कहर : पूर्व सैनिक की सड़क हादसे में मौत, ट्रक चालक फरार


बैठक में सर्वप्रथम समिति के संस्थापक स्वर्गीय विद्याधर रतूड़ी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके योगदान को याद किया गया। वक्ताओं ने कहा कि उत्तराखंड की देव संस्कृति को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने में उनका योगदान अविस्मरणीय रहा है।


कार्यक्रम में देव डोलियों के कुंभ स्नान के इतिहास, धार्मिक महत्व और सांस्कृतिक परंपराओं पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही हरिद्वार महाकुंभ 2027 को भव्य एवं ऐतिहासिक बनाने के लिए भविष्य की रूपरेखा तैयार की गई। विभिन्न मंडलों से पहुंचे प्रतिनिधियों ने देव डोलियों की सहभागिता, शोभायात्रा के स्वरूप और सांस्कृतिक आयोजनों को लेकर अपने सुझाव रखे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...बच्चों की अश्लील सामग्री शेयर की तो होगी सख्त कार्रवाई -बागेश्वर पुलिस ने दर्ज किए 7 मुकदमे

कुमाऊं मंडल प्रभारी श्याम सिंह नेगी एवं शंकर सागर रावत ने कहा कि देवभूमि की आस्था और लोक परंपराओं को देश-दुनिया तक पहुंचाने के लिए यह आयोजन ऐतिहासिक साबित होगा। वहीं गढ़वाल मंडल से पहुंचे प्रतिनिधियों ने भी अपने-अपने क्षेत्रों की देव परंपराओं और संभावित सहभागिता पर चर्चा की।


बैठक में उत्तराखंड सरकार और समिति के मध्य बेहतर समन्वय स्थापित करने पर भी विचार-विमर्श किया गया, ताकि महाकुंभ के दौरान देव डोलियों के आगमन, स्नान और शोभायात्रा को व्यवस्थित एवं भव्य रूप दिया जा सके। इस दौरान यह भी चर्चा हुई कि उत्तराखंड के विभिन्न क्षेत्रों से कौन-कौन सी देवी-देवताओं की देव डोलियां महाकुंभ में शामिल होंगी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...तेज रफ्तार स्कूल बस ने ली ग्रामीण की जान --=रामनगर में दर्दनाक हादसे के बाद परिजनों ने उठाए सवाल


समिति पदाधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि में 15 मार्च 2027 को देव स्नान कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके अलावा 9 मार्च से देवभूमि की लोक संस्कृति पर आधारित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम, देव अवतार, जागर और पारंपरिक प्रस्तुतियों का आयोजन भी किया जाएगा।


बैठक में कार्यकारी अध्यक्ष हर्षमणि व्यास, कुमाऊं मंडल से श्याम सिंह नेगी, शंकर रावत तथा गढ़वाल मंडल से द्वारिका भट्ट एवं गजेंद्र कंडियाल सहित उत्तराखंड के विभिन्न जनपदों से पहुंचे प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में देव संस्कृति के संरक्षण और उसे वैश्विक पहचान दिलाने के संकल्प के साथ आयोजन को सफल बनाने का आह्वान किया गया।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119