मानव-वन्य जीव संघर्ष पर सांसद अजय भट्ट सख्त -अधिकारियों को त्वरित व प्रभावी कार्रवाई के निर्देश

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

नैनीताल। नैनीताल जनपद में लगातार बढ़ रहे मानव-वन्य जीव संघर्ष और वन्य जीवों के हमलों में ग्रामीणों की जान जाने की घटनाओं को लेकर पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री एवं नैनीताल–ऊधमसिंह नगर संसदीय क्षेत्र के सांसद श्री अजय भट्ट ने गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने इस गंभीर समस्या पर तत्काल प्रभावी कदम उठाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए हैं।


सांसद भट्ट ने धारी क्षेत्र के खुटियाखाल देवस्थल निवासी गंगा देवी (35 वर्ष), पत्नी जीवन चंद्र की वन्य जीव के हमले में हुई मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने इस घटना को अत्यंत दुखद, पीड़ादायक और चिंताजनक बताते हुए कहा कि मानव-वन्य जीव संघर्ष पर अब और लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड की बेटी गार्गी जोशी ने AI हैकाथॉन में जीता प्रथम पुरस्कार -एक लाख रुपये से सम्मानित


इस संबंध में सांसद अजय भट्ट ने मुख्यमंत्री सचिव एवं कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत, मुख्य वन संरक्षक कुमाऊं तेजस्विनी पाटिल धकाते, जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल सहित वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता कर स्थिति की विस्तृत जानकारी ली।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि संवेदनशील और प्रभावित क्षेत्रों में वन्य जीवों की गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जाए तथा मानव-वन्य जीव संघर्ष की घटनाओं पर तत्काल और प्रभावी अंकुश लगाया जाए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  स्त्री-मन की संवेदनाओं और संघर्षों को स्वर देती हैं डॉ. कविता -‘अदम्य-असीम की ओर’ का लखनऊ में लोकार्पण

सांसद ने प्रभावित इलाकों में पिंजरों की संख्या बढ़ाने, वन कर्मियों की नियमित एवं सघन गश्त, और ग्रामीणों के बीच व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश भी दिए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-धर्म परिवर्तन मामले में पुलिस ने जमानत निरस्तीकरण के लिए न्यायालय में दिया प्रार्थना पत्र


सांसद भट्ट ने कहा कि ग्रामीणों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और इस दिशा में किसी भी स्तर पर कोताही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों से यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि पीड़ित परिवार को शासन द्वारा अनुमन्य तत्काल राहत एवं मुआवजा उपलब्ध कराया जाए।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119