सांसद अजय भट्ट ने सुनीं जनसमस्याएं -अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। नैनीताल-ऊधमसिंह नगर लोकसभा क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों ने रविवार को हल्द्वानी के बच्ची नगर स्थित आवास पर सांसद अजय भट्ट से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान क्षेत्रवासियों ने स्थानीय समस्याओं और विकास कार्यों से जुड़े विभिन्न मुद्दे सांसद के समक्ष रखे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : काठगोदाम रोड पर डंडे लहराकर दहशत फैलाने वालों पर पुलिस का शिकंजा, 15 युवक चिह्नित

सांसद अजय भट्ट ने लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागीय अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता कर जनसमस्याओं का तत्काल एवं प्राथमिकता के आधार पर निराकरण करने के निर्देश दिए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK...ननदोई पर कमरे में घुसकर दुष्कर्म का आरोप -ससुरालियों पर मारपीट का मुकदमा

उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता की समस्याओं का समाधान उनकी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। जनहित से जुड़े प्रत्येक मामले में प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को भी निर्देश दिए कि जनता से जुड़ी समस्याओं के निस्तारण में अनावश्यक देरी न हो और संबंधित मामलों पर त्वरित कार्रवाई की जाए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uk : नानकमत्ता से पिथौरागढ़ स्मैक लेकर पहुंचा तस्कर गिरफ्तार -24.4 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद

इस दौरान क्षेत्रवासियों ने सांसद द्वारा उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुनने और अधिकारियों को तत्काल निर्देश देने पर आभार व्यक्त किया।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119