उत्तराखंड : शिक्षक दिवस पर स्कूल में लटके रहे ताले, सहायक शिक्षिका निलंबित

खबर शेयर करें 👉

चमोली। शिक्षक दिवस के मौके पर विद्यालय से अनुपस्थित रहना राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय भलगांव की सहायक शिक्षिका रेनू डंगवाल को भारी पड़ गया। शिक्षा विभाग ने कार्रवाई करते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

जिला शिक्षाधिकारी प्रारंभिक शिक्षा पंकज उप्रेती ने अभिभावकों की शिकायत और उप शिक्षाधिकारी प्रारंभिक शिक्षा ज्योतिर्मठ की आख्या के आधार पर शिक्षिका के निलंबन के आदेश जारी किए हैं। मामले की विस्तृत जांच की जिम्मेदारी उप शिक्षाधिकारी ज्योतिर्मठ को सौंपी गई है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uk : नानकमत्ता से पिथौरागढ़ स्मैक लेकर पहुंचा तस्कर गिरफ्तार -24.4 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद

बताया गया कि शनिवार को शिक्षक दिवस के अवसर पर छात्र-छात्राएं और उनके अभिभावक विद्यालय में कार्यक्रम मनाने पहुंचे थे, लेकिन विद्यालय में ताले लटके मिले। विद्यालय के दोनों शिक्षक भी मौके पर मौजूद नहीं थे। इससे नाराज अभिभावकों ने शिक्षा विभाग से शिकायत की।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uk...बिना मान्यता चल रहे मदरसों पर सरकार की कार्रवाई तेज -देहरादून-हल्द्वानी में तीन मदरसे सील

जिला शिक्षाधिकारी पंकज उप्रेती ने बताया कि शिक्षक दिवस जैसे महत्वपूर्ण अवसर पर शिक्षिका के विद्यालय में उपस्थित न रहने से शिक्षण कार्य प्रभावित हुआ। मामले को गंभीरता से लेते हुए रेनू डंगवाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : गोरापड़ाव डकैती कांड में हल्द्वानी पुलिस की बड़ी कार्रवाई -एक और आरोपी गिरफ्तार

उन्होंने बताया कि उप शिक्षाधिकारी ज्योतिर्मठ को मामले की विस्तृत जांच सौंपी गई है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119