नैनीताल पुलिस की अपील : लालच में किसी को न दें बैंक खाता, एटीएम या चेकबुक
नैनीताल पुलिस ने आम लोगों को साइबर अपराध से बचाव के लिए सतर्क रहने की अपील की है। पुलिस ने कहा कि किसी भी अनजान व्यक्ति को कमीशन या पैसों के लालच में अपना बैंक खाता, एटीएम कार्ड, पासबुक अथवा चेकबुक इस्तेमाल के लिए न दें।
पुलिस के अनुसार, यदि किसी बैंक खाते का इस्तेमाल साइबर अपराध में पाया जाता है तो संबंधित खाताधारक के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जा सकती है। इसलिए लोगों को अपने बैंक खातों और वित्तीय दस्तावेजों का इस्तेमाल किसी अन्य व्यक्ति को नहीं करने देना चाहिए।
पुलिस ने अपील की है कि किसी भी संदिग्ध वित्तीय गतिविधि की जानकारी तत्काल नजदीकी पुलिस थाने को दें। साइबर ठगी की स्थिति में साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर भी तत्काल शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।
एसओजी टीम में कांस्टेबल विरेन्द्र चन्द, कांस्टेबल सुनील आगरी, दिगम्बर ज्याला, एसओजी प्रभारी उपनिरीक्षक मोहन सौन समेत टीम के सदस्य शामिल रहे। वहीं साइबर सेल प्रभारी उपनिरीक्षक मीनू गौतम समेत साइबर सेल की टीम ने भी कार्रवाई में सहयोग किया।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

uttarakhand-ज्योलीकोट में पीलिया का कहर, दो मौतों से मचा हड़कंप
सांसद अजय भट्ट ने सुनीं जनसमस्याएं -अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश