‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम में पहुंचे सांसद अजय भट्ट, महिलाओं और बच्चों को दी योजनाओं की जानकारी

खबर शेयर करें 👉

कालाढूंगी। कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र के आंगनबाड़ी केंद्र जयपुर पाडली में आयोजित ‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम में सांसद अजय भट्ट ने सहभागिता की। इस दौरान महिलाओं, बच्चों और अभिभावकों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई और पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए जागरूक किया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  सांसद चैंपियनशिप में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम -सांसद अजय भट्ट ने बढ़ाया उत्साह

कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, मुख्यमंत्री पोषण अभियान, नंदा गौरा योजना, मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना और महालक्ष्मी किट वितरण सहित अन्य योजनाओं की जानकारी दी गई। संबंधित योजनाओं के लिए पात्रता और उपलब्ध लाभों के बारे में भी उपस्थित लोगों को बताया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  haldwani.एमबीपीजी छात्रसंघ चुनाव में गहमागहमी -आईटीआई गैंग सरगना हिरासत में

सांसद अजय भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘सेवा ही संकल्प’ और ‘अंत्योदय’ के भाव से प्रेरित होकर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि योजनाओं की जानकारी और उनका लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाना आवश्यक है, ताकि जरूरतमंद परिवार सरकारी योजनाओं से लाभान्वित हो सकें।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119