सांसद चैंपियनशिप में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम -सांसद अजय भट्ट ने बढ़ाया उत्साह

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम में युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग, नैनीताल की ओर से आयोजित सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी-2026 के तहत विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में सांसद अजय भट्ट ने प्रतिभाग कर रहे खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  लालकुआं में पेंशन कार्ड बनाने का झांसा देकर रिटायर्ड पीएसी कर्मी से 47 हजार की साइबर ठगी

इस अवसर पर सांसद अजय भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘खेलो इंडिया’ के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए केंद्र और उत्तराखंड सरकार की ओर से युवाओं को खेलों के क्षेत्र में बेहतर अवसर, सुविधाएं और मंच उपलब्ध कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के युवा खिलाड़ी अपनी प्रतिभा, अनुशासन और मेहनत के बल पर प्रदेश और देश का नाम रोशन कर रहे हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  पंतनगर विश्वविद्यालय ने तीन संस्थानों से किए एमओयू -पारंपरिक ज्ञान और कृषि अनुसंधान को मिलेगा बढ़ावा

सांसद ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर रहे सभी खिलाड़ियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं और खेलों के प्रति निरंतर मेहनत एवं समर्पण के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-17 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोपी गिरफ्तार -दुष्कर्म की पुष्टि के बाद POCSO की धाराएं बढ़ीं
Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119