साइबर ठगों का म्यूल खाता गिरोह बेनकाब, सितारगंज के दो लोगों पर मुकदमा

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

सितारगंज। साइबर ठगों द्वारा म्यूल बैंक खातों के इस्तेमाल का एक और मामला सामने आया है। ठगों ने सितारगंज के एक ग्रामीण का बैंक खाता खुलवाकर उसमें ठगी की रकम डलवाई और एटीएम के जरिए रुपये निकाल लिए। जांच में खुलासा हुआ है कि इस खाते से जुड़े साइबर ठगी के मामले देहरादून और जयपुर में दर्ज हैं। पुलिस ने खाताधारक समेत दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  अल्मोड़ा: कछियोला में अवैध लीसा निकासी पर वन विभाग की कार्रवाई -ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करने की संस्तुति


एसएसआई राजेन्द्र प्रसाद ने बताया कि साइबर सेल से प्राप्त म्यूल खातों की सूची के आधार पर बैंक ऑफ महाराष्ट्र की सितारगंज शाखा में कुलदीप कुमार पुत्र रामअवतार, निवासी लालरखास के नाम से खुला खाता संदिग्ध पाया गया। यह खाता पांच अप्रैल को खोला गया था।


पुलिस पूछताछ में कुलदीप ने बताया कि वह मजदूरी करता है और उसके पड़ोस में किराये पर रहने वाले राजेश कुमार पुत्र सोमपाल, निवासी बनकुईयां गोठा, हाल निवासी वार्ड छह नहरपार ने पैसों का लालच देकर उससे खाता खुलवाया था। आरोप है कि राजेश ने कहा था कि खाते में आने वाली रकम से कुलदीप का कोई लेना-देना नहीं रहेगा और बदले में उसे प्रति सप्ताह 500 रुपये दिए जाएंगे। लालच में आकर कुलदीप ने खाता खुलवा दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-फर्जी प्रमाणपत्रों से एमबीबीएस सीट आवंटन मामले में जनाधार केंद्र बंद, तीन कर्मचारी हटाए


कुलदीप ने यह भी बताया कि राजेश ने इसी तरह कई अन्य लोगों के भी खाते खुलवाए हैं। एसएसआई के अनुसार, इस खाते से ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी की दो शिकायतें दर्ज हैं। पहली शिकायत पांच अक्तूबर को देहरादून के विद्या विहार निवासी सोनी नायडू ने और दूसरी जयपुर के भंगरोटा निवासी पिंकी पुत्री भगवान सहाय शर्मा ने दर्ज कराई थी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-दलित दंपति का प्लॉट कब्जाने और मारपीट का आरोप -बिल्डर समेत चार पर मुकदमा


खाते में पांच अक्तूबर को 22 हजार और पांच हजार रुपये जमा हुए थे, जिनमें से 20 हजार रुपये एटीएम के जरिए निकाल लिए गए। पुलिस ने कुलदीप और राजेश के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119