बागेश्वर के युवक की मौत मामले में ट्रक चालक पर मुकदमा दर्ज

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। टीपीनगर क्षेत्र में एक पखवाड़ा पूर्व हुए सड़क हादसे में बागेश्वर निवासी युवक की मौत के मामले में पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।


कपकोट, बागेश्वर निवासी मृतक की पत्नी ममता कोरंगा ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 9 दिसंबर को उनके पति किसी काम से वाहन लेकर ट्रांसपोर्ट नगर आए थे। शाम के समय काम निपटाने के बाद वह सड़क किनारे पैदल जा रहे थे। इसी दौरान टीपीनगर स्थित धर्मकांटे के पास पीछे से आए एक ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। हादसे में उनके पति की मौके पर ही मौत हो गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-चढ़ाई पर अनियंत्रित होकर पलटी खनिज से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, चालक की मौत


कोतवाली प्रभारी विजय सिंह मेहता ने बताया कि मृतक की पत्नी की तहरीर के आधार पर आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119