हल्द्वानी: सिंचाई नहर में युवक का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। मुखानी क्षेत्र के सिंचाई नगर में संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का शव सिंचाई नहर की गूल में तैरता हुआ मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


मृतक की पहचान मुखानी पीलीकोठी निवासी 45 वर्षीय प्रेम शंकर के रूप में हुई है। प्रेम शंकर लामाचौड़ क्षेत्र में पेंटर का कार्य करता था और अपने परिवार के साथ रहता था। बताया जा रहा है कि बीते रात वह किसी काम से ट्यूबवेल के पास गया था। इसी दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में वह ट्यूबवेल से निकलने वाली सिंचाई नहर की गूल में गिर गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  बिग ब्रेकिंग : रक्षाबंधन से पहले रुड़की में खूनी खेल -दो सगी बहनों की गोली मारकर हत्या, जीजा गंभीर


शुक्रवार तड़के स्थानीय लोगों ने गूल में एक व्यक्ति को पड़ा देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव बरामद कर परिजनों को सूचित किया। सूचना मिलते ही परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  हिजाब इस्लाम की अनिवार्य धार्मिक प्रथा नहीं -इलाहाबाद हाईकोर्ट ने छात्रा की याचिका खारिज की


पोस्टमार्टम हाउस में मृतक के पुत्र हर्ष सागर ने आरोप लगाया कि उनके पिता जिन लोगों के साथ ट्यूबवेल के पास गए थे, उनके साथ किसी बात को लेकर रात में झगड़ा हुआ था। इसी के चलते उन्होंने पिता की हत्या की आशंका जताई है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  हल्द्वानी : न्यूज पोर्टल के विज्ञापन रेट पर भड़के संचालक, दरों में बदलाव की उठी मांग


पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस का कहना है कि परिजन हत्या की आशंका व्यक्त कर रहे हैं, लेकिन अभी तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119