उत्तराखंड…रात ढाई बजे घर से लापता हुई 11वीं की छात्रा -20 हजार रुपये ले जाने का आरोप, युवक पर बहला-फुसलाकर भगाने का शक

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

किच्छा। कोतवाली क्षेत्र के एक ग्रामीण गांव में रहने वाली कक्षा 11 की 16 वर्षीय छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। परिजनों ने आरोप लगाया है कि छात्रा घर में रखी 20 हजार रुपये की नकदी भी अपने साथ ले गई है। मामले में एक युवक पर छात्रा को बहला-फुसलाकर ले जाने का संदेह जताते हुए पुलिस से उसे सकुशल बरामद करने की मांग की गई है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  डॉ. ढाल सिंह बिसेन होंगे उत्तराखंड के नए राज्यपाल, राष्ट्रपति ने की नियुक्ति

पीड़ित पिता की तहरीर के अनुसार उनकी 16 वर्षीय पुत्री निकटवर्ती सरकारी विद्यालय में कक्षा 11 की छात्रा है। 13 जुलाई की रात करीब 2:30 बजे वह अचानक घर से लापता हो गई। काफी तलाश के बावजूद उसका कोई पता नहीं चल सका।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : धामी कैबिनेट के 13 बड़े फैसले -अग्निवीरों को भर्ती में छूट, बाल वीरता पुरस्कार योजना को मंजूरी

परिजनों ने मुरादाबाद जनपद के कुंदरकी निवासी रॉबिन नामक युवक पर छात्रा को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने का शक जताया है। शिकायत के आधार पर किच्छा कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और छात्रा व संदिग्ध युवक की तलाश शुरू कर दी है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  मोटाहल्दू के प्राचीन शिव मंदिर में चोरी से ग्रामीणों में आक्रोश, धरने पर बैठे लोग

पुलिस का कहना है कि सभी संभावित स्थानों पर तलाश की जा रही है। छात्रा की सकुशल बरामदगी और मामले की जांच के लिए आवश्यक कार्रवाई जारी है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119