बजट 2026 विकसित भारत के संकल्प को साकार करने वाला : अजय भट्ट

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

नैनीताल। नैनीताल–उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद एवं पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत केंद्रीय बजट 2026 को देश के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक दूरदर्शी, संतुलित और कर्तव्यनिष्ठ बजट बताया है।


श्री भट्ट ने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में यह बजट कर्तव्य भवन की भावना से प्रेरित और कर्तव्य पथ पर चलने के संकल्प को साकार करता है। उन्होंने लगातार नौवीं बार बजट प्रस्तुत करने के लिए केंद्रीय वित्त मंत्री को बधाई देते हुए कहा कि यह Policy Sustainability और सुशासन की निरंतरता का सशक्त प्रमाण है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड की बेटी गार्गी जोशी ने AI हैकाथॉन में जीता प्रथम पुरस्कार -एक लाख रुपये से सम्मानित


उन्होंने कहा कि “सबका साथ, सबका विकास” के मंत्र को साकार करने वाला यह बजट वैश्विक आर्थिक अस्थिरता के दौर में भी भारत की मजबूत आर्थिक स्थिति को दर्शाता है। 7 प्रतिशत से अधिक विकास दर, महंगाई पर प्रभावी नियंत्रण और विकसित भारत 2047 के लक्ष्य की ओर ठोस कदम इसकी स्पष्ट झलक हैं।


श्री भट्ट ने बजट को Youth Driven Budget बताते हुए कहा कि Viksit Bharat Young Leaders Dialogue 2026 जैसे मंचों के माध्यम से युवाओं के नवाचारी विचारों को बजट प्रावधानों में शामिल किया गया है। मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन के लिए इलेक्ट्रॉनिक्स, टेक्सटाइल्स, सेमीकंडक्टर, केमिकल, कंटेनर और स्पोर्ट्स मैन्युफैक्चरिंग को विशेष प्रोत्साहन दिया गया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-राम बारात शोभायात्रा के चलते हल्द्वानी में बदलेगा ट्रैफिक प्लान -दोपहर 1 बजे से लागू रहेगा डायवर्जन


इसके तहत इलेक्ट्रॉनिक इक्विपमेंट के लिए ₹40,000 करोड़ और बायोफार्मा उद्योग के लिए ₹10,000 करोड़ का प्रावधान आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक मजबूत कदम है।


उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी ग्राम स्वराज पहल से खादी और ग्रामीण शिल्प को वैश्विक पहचान मिलेगी। साथ ही पर्यटन एवं सांस्कृतिक केंद्रों का विकास, 20 नए इनलैंड वॉटरवेज, पटना और वाराणसी में शिप रिपेयर इकोसिस्टम, सड़क परिवहन तथा रक्षा क्षेत्र में बढ़ा निवेश देश की समग्र प्रगति को नई गति देगा।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  स्त्री-मन की संवेदनाओं और संघर्षों को स्वर देती हैं डॉ. कविता -‘अदम्य-असीम की ओर’ का लखनऊ में लोकार्पण


अंत में श्री भट्ट ने कहा कि यह बजट गरीब, किसान, महिला और युवा सहित समाज के हर वर्ग के कल्याण को केंद्र में रखकर तैयार किया गया है। उन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण एवं उनकी पूरी टीम को साधुवाद दिया।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119